बॉक्स ऑफिस

Fateh Box Office Collection Day 2: दूसरे ही दिन सिमटने लगी सोनू सूद की फिल्म, कमाई देख फूलने लगीं मेकर्स की सांसे!

Fateh Box Office Collection Day 2 (Early Estimates): सोनू सूद की एक्शन-ड्रामा फिल्म फतेह की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। इस 'ए' रेटेड एक्शन फिल्म को फैंस पसंद कर रहे हैं। बावजूद फिल्म के कलेक्शन में दूसरे दिन भी गिरावट देखने को मिली है। यहां इस पर एक नजर डालते हैं।

Image

Fateh Box Office Collection Day 2

Fateh Box Office Collection Day 2 (Early Estimates): बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) स्टारर और डायरेक्टेड फिल्म फतेह (Fateh) को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। यह फिल्म राम चरण स्टारर गेम चेंजर के तूफान में उड़ गई है। फतेह, बॉक्स ऑफिस पर अपने दूसरे दिन 2 करोड़ रुपये भी नहीं कमा सकी है। सोनू सूद के निर्देशन में बनी इस पहली फिल्म को सोशल मीडिया पर भी फैंस का मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में कमजोर साबित हुई है। यह भी पढ़ें- कैलिफोर्निया की आग में झुलसा Paris Hilton समेत इन हॉलीवुड स्टार्स का घर, प्रियंका चोपड़ा ने भी शेयर किया दहशत भरा वीडियो

Fateh Box Office: फतेह ने दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

सोनू सूद ने हिंदी फिल्म फतेह से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू कर दिया है। यह फिल्म 10 जनवरी को राम चरण और कियारा आडवाणी की पैन इंडिया फिल्म गेम चेंजर के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अपने ओपनिंग डे पर सोनू सूद की फतेह ने 2.45 करोड़ रुपये कमाए और दूसरी ओर, राम चरण की गेम चेंजर ने 51. करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन भी यह सिलसिला जारी रहा और गेम चेंजर ने हिंदी वर्जन में 7 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि फतेह ने गिरावट दर्ज की और केवल 1.78 करोड़ रुपये कमाए।

फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। हालांकि इस फिल्म के गानों और एक्शन सीन्स को काफी पसंद किया जा रहा है। गेम चेंजर की तुलना में फतेह को अच्छे रिव्यू मिले है। हालांकि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में सोनू सूद की यह फिल्म पीछे रह गई है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article