वर्ल्ड सिनेमा

कैलिफोर्निया की आग में झुलसा Paris Hilton समेत इन हॉलीवुड स्टार्स का घर, प्रियंका चोपड़ा ने भी शेयर किया दहशत भरा वीडियो

California Wildfires: कैलिफॉर्निया के जंगलो में लगी आग, धीरे-धीरे सब कुछ अपनी चपेट में ले रही है। इस बीच अब प्रियंका चोपड़ा और पैरिस हिल्टन समेत कई हॉलीवुड स्टार्स पर भी इसका असर देखने को मिला है। यहां उन स्टार्स पर नजर डालते हैं, जिनके घर भी आग में पूरी तरह से झुलस गए हैं।

Image

Calfornia Wildfire, These Hollywood Celebs house effected

California Wildfires: कैलिफॉर्निया के जंगलो में लगी भीषण आग बढ़ती ही जा रही है। इस आग ने शहर में तबाही मचा दी है। आम लोग हों या हॉलीवुड स्टार्स इन आग ने सभी को अपनी चपेट में ले लिया है। पैरिस हिल्टन से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक कई स्टार्स भी इस आग की वजह से बेहद परेशान हैं। कुछ हॉलीवुड स्टार्स के तो घर में इस आग में झुलस गए हैं। कई हॉलीवुड सितारों को जनवरी की शुरुआत में अपना घर खाली करने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि लॉस एंजिल्स में आग ने हर जगह तबाही मचा रखी है। पलिसैड्स, ईटन और आसपास की जगह में 100 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। यह भी पढ़ें- तलाक के बाद क्या कर रही हैं फरहान अख्तर की पहली बीवी अधुना भवानी? 'डॉन' डायरेक्टर ने 16 साल बाद छोड़ा था हाथ

कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसोम ने आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी, जिससे 30,000 से अधिक लॉस एंजिल्स निवासियों को अपने घर खाली करने के लिए मजबूर होना पड़ा। यहां उन सेलेब्स पर एक नजर है जो अपने परिवार और खुद की जान बचाने के लिए अपना घर छोड़ चुके हैं।

इन हॉलीवुड स्टार्स ने छोड़ा अपना घर

  • एडम ब्रॉडी लीटन मेस्टर
  • पेरिस हिल्टन
  • अलबामा लैंडन बार्कर
  • रिकी झील
  • जेमी ली कर्टिस
  • एलिजाबेथ चेम्बर्स
  • कैरी एल्वेस
  • जेम्स वुड्स
  • मार्क हैमिल
  • यूजीन लेवी
  • जे जे रेडिक का परिवार
  • सैंड्रा ली
  • मैंडी मूर
  • केट बैकइनसेल
  • कैरोलिन मर्फी
  • मौली सिम्स
  • स्पेंसर प्रैट और हेइडी मोंटाग
  • डेनिस क्रॉस्बी
  • जेनिफ़र ग्रे
  • अन्ना फारिस
  • बिली क्रिस्टल

आग के चलते इन सभी हॉलीवुड स्टार्स को अपने घर को छोड़ना पड़ा है। सोशल मीडिया पर भी लोग अब इस बारे में जमकर बातें कर रहे हैं। प्रियंका ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आग का भयानक वीडियो शेयर किया था।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article