बॉक्स ऑफिस

EDKD Box Office Day 7: 'थामा' का डटकर मुकाबला कर रही है हर्षवर्धन राणे-सोनम बाजवा की फिल्म, कमाए इतने करोड़

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Day 7: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) की हालिया रिलीज हुई रोमंर्टिक कॉमेडी मूवी 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane Ki Deewaniyat) ने लोगों का दिल जीत लिया है। आइए देखें इस मूवी की टोटल कमाई कितनी हुई है।

Image

Photo Credit: IMDb

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Day 7: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) के लिए साल 2025 काफी लकी साबित रहा है। इस साल हर्षवर्धन राणे की रोमाटिक-ड्रामा फिल्म 'सनम तेरी कसम' ) 7 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई थी। इस मूवी को लोगों का भरपूर प्यार मिला था। पहले यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर खास सफल नहीं हुई थी लेकिन री-रिलीज के बाद दर्शकों ने इसे शानदार बताया था। 'सनम तेरी कसम' के बाद 21 अक्टूबर को हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane Ki Deewaniyat) ने दस्तक दी। इस मूवी को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं और यह जल्द ही 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी। आइए देखें इस मूवी ने सोमवार को कितने रुपये का कारोबार किया है।

7वें दिन 'एक दीवाने की दीवानियत' ने कमाए इतने करोड़

मिलाप जावेरी के डायरेक्शन में बनी हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane Ki Deewaniyat) ने 7वें दिन यानी सोमवार को 3.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 7 दिनों में इस रोमांटिक ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर 44.85 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। आने वाले दिनों में यह मूवी 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सुपरहिट्स की लिस्ट में शामिल हो जाएगी।

निर्माताओं ने फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane Ki Deewaniyat) को बनाने में 30 करोड़ रुपये खर्च किए थे। यह मूवी अपने बजट से ज्यादा की कमाई कर निर्माताओं को खुश कर चुकी है। 21 अक्टूबर के दिन हर्षवर्धन राणे की मूवी के साथ आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की बिग बजट मूवी 'थामा' भी रिलीज हुई थी। 'थामा' अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। 'थामा' के सामने बॉक्स ऑफिस पर 'एक दीवाने की दीवानियत' डटकर खड़ी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article