Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Day 6: बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) की रोमांटिक ड्रामा 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane Ki Deewaniyat) 21 अक्टूबर के दिन रिलीज हुई थी। सिनेमाघरों में अपने 6 सफल दिन पूरे करने के बाद भी मूवी की कमाई बॉक्स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी इस मूवी ने 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कर ली है। दिलचस्प बात यह है कि ट्रेड एक्सपर्ट्स ने इस मूवी हिट बता दिया है। आइए देखें 6 दिनों यह मूवी कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है।
50 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री लेगी 'एक दीवाने की दीवानियत'
Sacnilk द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के अनुसार हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' ने छठे दिन 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले रविवार को फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखी गई थी। अब तक यह फिल्म 6 दिनों में 41.25 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ चुकी है। आने वाले दिनों में निर्माताओं को पूरी उम्मीद है कि फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane Ki Deewaniyat) बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये के क्लब में बड़े आराम से एंट्री ले लेगी।
हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) के साथ इस रोमांटिक ड्रामा में मेकर्स ने पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) को कास्ट किया था। मूवी के रिलीज होते ही बड़े परदे पर हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की इंटेंस केमिस्ट्री लोगों को पसंद आ रही है। यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई करने में लगी हुई है। 'एक दीवाने की दीवानियत' की टक्कर 21 अक्टूबर के दिन दिनेश विजान के बैनर तले बनी आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर कॉमेडी 'थामा' से हुई थी। 'थामा' ने बॉक्स ऑफिस पर 91 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है।
