बॉक्स ऑफिस

EK Deewane Ki Deewaniyat Box Office: हर्षवर्धन राणे की फिल्म ने 11वें किया ठीक-ठाक कलेक्शन, पढ़ें रिपोर्ट

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 1, 2025, 08:38 AM IST

EK Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Early Estimate: एक्टर हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और जानी-मानी एक्ट्रेस सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) की लीड रोल वाली फिल्म एक दीवाने की दीवानियत (EK Deewane Ki Deewaniyat) को रिलीज हुए 11 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म एक दीवाने की दीवानियत ने 11वें दिन इतने करोड़ रुपये कमाए है।

Image

Image Source: IMDb

EK Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Early Estimate: बॉलीवुड के फेमस एक्टर हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और जानी-मानी एक्ट्रेस सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) की धांसू रोमांटिक फिल्म एक दीवाने की दीवानियत (EK Deewane Ki Deewaniyat) अपनी स्टोरी के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर भी चर्चा में बने हुई है। फिल्म एक दीवाने की दीवानियत के कलेक्शन को लेकर एक के बाद एक नई रिपोर्ट सामने आ रही हैं। फिल्म फिल्म एक दीवाने की दीवानियत को रिलीज हुए अब 11 दिन पूरे हो गए हैं। हर्षवर्धन राणे की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत ने 11वें दिन भी ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। तो चलिए देखते हैं एक दीवाने की दीवानियत ने 11वें कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।

'एक दीवाने की दीवानियत' ने 11वें दिन किया इतना कलेक्शन

एक्टर हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर खबरों में हैं। फिल्म एक दीवाने की दीवानियत को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 11 दिन पूरे हो गए हैं, जिसके बाद इस मूवी की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो ठीक-ठाक माना जा रहा है। इसी के साथ फिल्म एक दीवाने की दीवानियत का कुल कलेक्शन 57.65 करोड़ रुपये हो गया है। लेकिन आपको बता दें कि हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत की कमाई के आंकड़े अनुमानित हैं, असल आंकड़ें सामने आने बाकी हैं, जिसमें बदलाव देखने को मिल सकता है।

'एक दीवाने की दीवानियत' का बजट

मिलाप जावेरी (Milap Zaveri) के डायरेक्शन में बनी फिल्म एक दीवाने की दीवानियत के लिए मेकर्स ने 25 से 30 करोड़ रुपये के बीच खर्च किए हैं। इस हिसाब से हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत हिट साबित हो चुकी है। फिल्म एक दीवाने की दीवानियत में हर्षवर्धन राणे के साथ सोनम बाजवा, शाद रंधावा (Shaad Randhawa), सचिन खेडेकर (Sachin Khedekar), अनंत महादेवन (Anant Mahadevan), राजेश खेरा (Rajesh Khera) भी अहम रोल में नजर आए।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article