बॉक्स ऑफिस

EDKD Box Office Collection: 12वें दिन भी कायम है 'एक दीवाने की दीवानियत' का जलवा, कमाए इतने करोड़ रुपये

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 2, 2025, 10:46 AM IST

EK Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 12: एक्टर हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और फेमस एक्ट्रेस सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत (EK Deewane Ki Deewaniyat) ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 12 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म एक दीवाने की दीवानियत ने 12वें दिन इतने करोड़ रुपये कमाए।

Image

Image Source: EK Deewane Ki Deewaniyat Movie

EK Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 12: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और फेमस एक्ट्रेस सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) की लीड रोल वाली फिल्म एक दीवाने की दीवानियत (EK Deewane Ki Deewaniyat) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म एक दीवाने की दीवानियत की कमाई के आंकड़ों ने सभी को हैरान कर रखा है। सोनम बाजवा की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत की रिलीज हुए 12 दिन पूरे हो गए हैं, अब भी इस फिल्म का जलवा बरकरार है। फिल्म एक दीवाने की दीवानियत ने 12वें दिन इतने करोड़ रुपये कमाए हैं। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं फिल्म एक दीवाने की दीवानियत की नई बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।

12वें दिन भी कायम है 'एक दीवाने की दीवानियत' का जलवा

एक्टर हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत फिर से बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म एक दीवाने की दीवानियत ने आज अपने बॉक्स ऑफिस पर 12 दिन पूरे कर लिए हैं, जिसके बाद मूवी की नई रिपोर्ट सामने आ रही है, जिसमें फिल्म एक दीवाने की दीवानियत का जलवा देखने को मिल रहा है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत ने 12वें दिन 3.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म एक दीवाने की दीवानियत का कुल कलेक्शन 60.65 करोड़ रुपये हो गया है। लेकिन आपको बता दें कि हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत की कमाई के असल आंकड़ो सामने आने बाकी हैं। देखना होगा फिल्म के असल आंकड़ों में कितना बदलाव देखने को मिलने वाला है।

'एक दीवाने की दीवानियत' में नजर आए ये सितारे

डायरेक्टर मिलाप जावेरी (Milap Zaveri) के निर्देशन में बनी फिल्म एक दीवाने की दीवानियत में हर्षवर्धन राणे के साथ सोनम बाजवा, शाद रंधावा (Shaad Randhawa), सचिन खेडेकर (Sachin Khedekar), अनंत महादेवन (Anant Mahadevan), राजेश खेरा (Rajesh Khera) भी खास रोल में नजर आए। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत की कमाई के आंकड़ों को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article