बॉक्स ऑफिस

Ek Deewane Ki Deewaniyat BO Record: हर्षवर्धन-सोनम ने दी Metro In Dino को मात, बनी 2025 की 4th बिगेस्ट रोमांटिक ग्रोसर

Ek Deewane Ki Deewaniyat BO Record: दीवाली के मौके पर रिलीज हुई हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक मूवी एक दीवाने की दीवानियत ने 8 दिनों में कमाल की कमाई है। एक दीवाने की दीवानियत ने बीते 8 दिनों में 57.13 करोड़ रुपये कमाए हैं और इसी के साथ ये साल 2025 की चौथी सबसे बड़ी रोमांटिक मूवी बन गई है।

Image

Image Source: Ek Deewane Ki Deewaniyat/Metro In Dino

Ek Deewane Ki Deewaniyat BO Record: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की नई रिलीज मूवी एक दीवाने की दीवानियत ने बॉक्स ऑफिस पर 8 दिनों का सफर पूरा कर लिया है। इन 8 दिनों में एक दीवाने की दीवानियत ने कमाल के आंकड़े दर्ज कराए हैं और ट्रेड पंडितों को खुश करने का काम किया है। बीते दिनएक दीवाने की दीवानियत ने अपने खाते में 4.75 करोड़ रुपये जोड़े हैं, जिसके साथ इसकी कुल कमाई 57.13 करोड़ रुपये पहुंच गई है। फिल्म एक दीवाने की दीवानियत ने 57.13 करोड़ का आंकड़ा पार करते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

असल में अब हर्षवर्धन राण और सोनम बाजवा की नई फिल्म एक दीवाने की दीवानियत साल 2025 की चौथी सबसे बड़ी रोमांटिक मूवी बन गई है। इस साल जो भी रोमांटिक फिल्में रिलीज हुई हैं, उनमें से सिर्फ 3 ही ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने एक दीवाने की दीवानियत से ज्यादा रुपये कमाए थे। बाकी सभी फिल्में अब कमाई के मामले में एक दीवाने की दीवानियत से पीछे हो गई हैं। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की एक दीवाने की दीवानियत ने ये कीर्तिमान आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान की मेट्रो इन दिनों को पछाड़कर अपने नाम किया है। आइए आपको इस साल की टॉप 7 रोमांटिक मूवीज के बारे में बताते हैं:

सैयारा: 337.69 करोड़ रुपये

भूल चूक माफ: 74.81 करोड़ रुपये

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी: 57.48 करोड़ रुपये

एक दीवाने की दीवानियत: 57.13 करोड़ रुपये

मेट्रो इन दिनों: 56.3 करोड़ रुपये

परम सुंदरी: 54.85 करोड़ रुपये

धड़क 2: 24.24 करोड़ रुपये

एक दीवाने की दीवानियत जिस तरह से शानदार कमाई करती आगे बढ़ रही है, उसे देखकर लग रहा है कि ये जल्द ही वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को भी पीछे छोड़ देगी। अगर सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के आंकड़ों पर नजर डालें तो ऐसा लगता है कि 9वें दिन एक दीवाने की दीवानियत बिगेस्ट रोमांटिक मूवीज की लिस्ट में तीसरा स्थान अपने नाम कर लेगी। इस वीकेंड भी कोई बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो रही है, जिस कारण हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की मूवी के पास पूरा मौका है कि वो 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर ले। फिल्म एक दीवाने की दीवानियत ऐसा कर पाएगी या नहीं, ये अपकमिंग वीकेंड खत्म होने के बाद ही पता चलेगा। वैसे एक दीवाने की दीवानियत की कमाई देखकर आपको क्या लगता है... हर्षवर्धन सालों से जिस प्यार और स्टारडम का इंतजार कर रहे थे आखिरकार वो उन्हें मिल गया है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article