बॉक्स ऑफिस

Dunki advance booking collection: रिलीज ने पहले SRK की डंकी ने कमाए 5 करोड़, जवान-पठान के बाद बनेगी तीसरी ब्लॉकबस्टर?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 18, 2023, 08:47 AM IST

Dunki advance booking collection: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म डंकी (Dunki) 21 दिसंबर 2023 को रिलीज होने वाली है, इससे पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिसमें फिल्म ने दमदार कलेक्शन करना शुरू कर दिया है। आइए डंकी के अभी तक के एडवांस बुकिंग कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Image

Dunki Advance Booking Collection

Dunki advance booking collection: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म डंकी (Dunki) 21 दिसंबर 2023 को रिलीज होने वाली है, इससे पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिसमें फिल्म ने दमदार कलेक्शन करना शुरू कर दिया है। डंकी की रिलीज के एक दिन बाद ही प्रभास की फिल्म सालार (Salaar) रिलीज होनी है, बॉक्स ऑफिस पर सालार और डंकी का क्लैश काफी तगड़ा होने वाला है। सोशल मीडिया पर इसे नॉर्थ बनाम साउथ का क्लैश भी बता रहे हैं। एडवांस बुकिंग कलेक्शन के मामले में भी सालार और डंकी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। शाहरुख खान, डंकी से पहले इसी साल पठान और जवान जैसी 1000 करोड़ फिल्में दे चुके हैं।

जिसके बाद अब राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी डंकी से भी फैंस कुछ इसी प्रकार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की उम्मीदें लगाए बैठे हैं। आइए डंकी के अभी तक के एडवांस बुकिंग कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Dunki Advance Booking: हाउसफुल हो रहे हैं डंकी के शो

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। Sacnilk.com की एक रिपोर्ट के अनुसार, 21 दिसंबर को फिल्म के शुरुआती दिन के लिए 6394 शो के लिए लगभग 1,44,186 टिकट पहले ही बेचे जा चुके हैं। जिसके बाद इंडिया में फिल्म को कम से कम ₹4.45 करोड़ की ओपनिंग मिलने वाली है।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article