बॉलीवुड

'Raja Shivaji' की सक्सेस पार्टी में शामिल हुए Salman Khan, पैप्स ने भाईजान से मांगी माफी

Salman Khan at Raja Shivaji Success Bash: हाल ही में सलमान खान को रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' की सक्सेस पार्टी में शामिल होते हुए देखा गया। इस दौरान पैप्स ने अपनी हरकत के लिए भाईजान से माफी मांगी।

Image

पैप्स ने सलमान खान से मांगी माफी (Pic Credit: Instagram)

Salman Khan at Raja Shivaji Success Bash: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) हमेशा से ही अपनी दरियादिली के लिए जाने-जाते हैं। हाल ही भाईजान पैपाराजी की हरकत से गुस्सा हो गए थे क्योंकि जब अभिनेता मुंबई के एक अस्पताल के बाहर आए तो वहां मौजूद सभी भाई-भाई चिल्लाने लगे थे। बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल में सलमान खान अपने किसी करीबी से मिलने गए थे। इसके बाद सलमान खान ने बैक टू बैक पोस्ट कर पैप्स पर अपना गुस्सा जाहिर किया। इतना ही सलमान खान ने पैप्स को अपने अंदाज में चेतावनी भी दी। इस घटना के बाद बुधवार की रात सलमान खान को एक्टर-डायरेक्टर रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' की सक्सेस पार्टी में शामिल होते हुए देखा गया। तो चलिए जानते हैं सलमान खान का पैप्स को देखकर कैसा रिएक्शन था। (इसे भी पढ़ें: हॉस्पिटल की घटना के बाद Salman Khan ने अपने अंदाज में दी नसीहत, बोले '60 साल का हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला...')

पैप्स ने सलमान खान से मांगी माफी

20 मई यानी बुधवार की रात रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी फिल्म 'राजा शिवाजी' की सक्सेस पार्टी में सलमान खान शमिल हुए। इस दौरान भाईजान ने पैपाराजी से बातचीत की। दिलचस्प बात यह है कि वहां मौजूद सभी फोटोग्राफरों ने भाईजान से माफी मांगी। इस दौरान सलमान खान काफी चिल करते नजर आए और उन्होंने पैप्स को हाथ हिलाकर यकीन दिलाया कि सब ठीक है। सलमान खान का यह वीडियो इंटरनेट की दुनिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। (इसे भी पढ़ें: Karuppu Box Office Collection Day 5: भारत में 100 करोड़ी होने से एक इंच दूर है तृषा-सूर्या की फिल्म, देखें आंकड़े)

100 करोड़ के क्लब में शामिल हुए 'राजा शिवाजी'

रितेश देशमुख ने फिल्म 'राजा शिवाजी' में अहम रोल निभाने के साथ-साथ इसे डायरेक्ट भी किया है। इस मूवी ने दुनिया भर में 117 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। रितेश देशमुख के इस ड्रीम प्रोजेक्ट में सलमान खान ने छत्रपति शिवाजी महाराज के वफादार योद्धा और अंगरक्षक जीवा महाला के रूप में शानदार कैमियो किया था।

इस मूवी में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, भाग्यश्री, जेनेलिया देशमुख, सचिन खेडेकर, महेश मांजरेकर, फरदीन खान, अमोल गुप्ते, बोमन ईरानी, सिद्धार्थ जाधव और जितेंद्र जोशी सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई दिए। वहीं दूसरी ओर सलमान खान को अब फिल्म 'मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस' में चित्रांगदा सिंह के साथ देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article