बॉक्स ऑफिस

Dhurandhar Box Office Collection: 200 करोड़ी होने से चंद कदम दूर है रणवीर सिंह की 'धुरंधर', छठे दिन किया इतना कलेक्शन

  • Authored by: Abhay
  • Updated Dec 11, 2025, 06:04 AM IST

Dhurandhar Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की एक्शन फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 6 दिन पूरे कर लिए हैं। जिसके बाद अब फिल्म की कमाई को लेकर नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि...

Dhurandhar Movie Collection

Image Source: Dhurandhar Movie

Dhurandhar Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर संंजय दत्त (Sanjay Dutt), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की एक्शन फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) ने रिलीज होने से बाद से बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रखा है। फिल्म धुरंधर की कमाई ने सबके होश उड़ा दिए हैं। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है। अब इस फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हए गए हैं, लेकिन अब भी फिल्म की कमाई को रफ्तार काफी तेज है। तो चलिए जानते हें रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर ने छठे दिन कितना कलेक्शन किया है।

'धुरंधर' नें मचाया धमाल

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। फिल्म ने इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर को रिलीज हुए अब 6 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद अब कलेक्शन की नई रिपोर्ट सामने आ रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 26.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 180 करोड़ रुपये हो गए हैं। फिल्म की कमाई के इन आंकड़ों ने फैंस और मेकर्स का दिल खुश कर दिया है। लेकिन आपको बता दें कि रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर की छठे दिन की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है, असल आंकड़ो में आपको बदलाव देखने को मिल सकता है।

अक्षय खन्ना की हो रही है तारीफ

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म की कमाई की रफ्तार देखने के बाद लग रहा है कि ये मूवी जल्द ही इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर देगी। कमाई के साथ-साथ अक्षय खन्ना को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब बात हो रही है। अक्षय खन्ना की एक्टिंग और डांस को काफी पसंद किया जा रहा है।

Abhay
Abhay author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article