Dhurandhar Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की लीड रोल वाली फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) ने पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। रणवीर सिंह की ये फिल्म एक बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है, जिसने सबको हैरान कर रखा है। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को रिलीज हुए अब 3 दिन पूरे हो गए हैं, जिसके बाद इस मूवी की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। जिसमें रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर गदर काटती हुई नजर आ रही है। तो चलिए जानते हैं रणवीर सिंह की फिल्म ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये छापे हैं।
तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन
एक्टर रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म की कमाई की नई रिपोर्ट है। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर को रिलीज हुए अब तीन दिन पूरे हो गए हैं, जिसके बाद नई कलेक्शन रिपोर्ट सामने आई है। ये फिल्म पहले दोनों दिनों की तरह तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करती नजर आई। की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 39.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 100 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है, असल आंकड़े सामने आने बाकी हैं। जिसमें आपको बदलाव देखने को मिलने वाला है।
एक्शन सीन्स ने खींचा ध्यान
रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर की स्टोरी के साथ-साथ एक्शन सीन्स भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं। जाने-माने डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), सारा अर्जुन (Sara Arjun), आर माधवन (R Madhavan) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी अहम रोल में हैं। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर की तीसरे दिन की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
