बॉक्स ऑफिस

Dhurandhar Box Office Collection Day 4: सोमवार को रणवीर सिंह स्टारर ने दर्ज कराई भारी गिरावट, कमाई देख हिल गए मेकर्स

Dhurandhar Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन भारी गिरावट दर्ज कराई है।

Image

Pic Credit: X

Dhurandhar Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस निर्माता-निर्देशक आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर' ने रिलीज के बाद ही दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा दिया है। इस मूवी को देखने के लिए दर्शकों की बड़ी भीड़ सिनेमाघरों का रुख कर रही है। खास बात यह है कि 'धुरंधर' ने रविवार के दिन 42 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर मेकर्स को खुश कर दिया था। सोमवार के कलेक्शन में आई गिरावट को देखने के बाद मेकर्स की चिंता बढ़ गई है। तो चलिए देखते हैं कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

'धुरंधर' के सोमवार के कलेक्शन में आई गिरावट

रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर' ने ओपनिंग डे पर 28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद शनिवार को 32 करोड़ रुपये और रविवार को 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। Sacnilk द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक रणवीर सिंह की फिल्म ने सोमवार के दिन केवल 14.7 करोड़ रुपये कमाए हैं। 4 दिनों में 'धुरंधर' का टोटल कलेक्शन 117.7 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अब यह मूवी धीरे-धीरे 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है।

दर्शक लगातार सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की तारीफों के पुल बांधे हुए हैं। लोगों ने फिल्म देखने के बाद अपने रिव्यू ऑनलाइन साझा किए हैं। इस फिल्म के गाने, साउंडट्रैक और कलाकारों की अदाकारी ने दर्शकों ने दिलों पर अलग ही छाप छोड़ी है। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना को सोशल मीडिया यूजर्स से ख़ास और शानदार प्रतिक्रियांए मिलीं। निर्माताओं ने फिल्म के सीक्वल की भी पुष्टि कर दी है, जो 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article