Dhurandhar BO Collection Day 19: रणवीर सिंह की फिल्म ने की तगड़ी कमाई, 19वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दिखा तूफान
- Authored by: आशना मलिक
- Updated Dec 24, 2025, 06:07 AM IST
Dhurandhar Box Office Collection Day 19: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह, संजय दत्त और अक्षय खन्ना स्टारर 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाया हुआ है। बीते दिन भी फिल्म 'धुरंधर' ने डबल डिजिट में कलेक्शन किया। वहीं जल्द ही फिल्म का कलेक्शन 600 करोड़ पार पहुंचने वाला है।
फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब
Dhurandhar Box Office Collection Day 19: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह, एक्ट्रेस सारा अर्जुन, संजय दत्त और अक्षय खन्ना स्टारर 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'धुरंधर' को लेकर लोगों में क्रेज अभी भी बना हुआ है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने अपने स्पाई थ्रिलर जेनर से लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। दर्शकों से 'धुरंधर' को जो प्यार मिल रहा है, उसका असर फिल्म की कमाई में भी देखने को मिल रहा है। खास बात तो यह है कि 19वें दिन भी रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने डबल डिजिट में कलेक्शन किया है। वहीं जल्द ही 'धुरंधर' (Dhurandhar Box Office Collection) 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार करने वाली है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह और सारा अर्जुन स्टारर 'धुरंधर' (Dhurandhar Box Office Collection) ने 19वें दिन 17.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो कि तारीफ के लायक है। ऐसे में रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का कुल कलेक्शन 589.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है। हालांकि फिल्म की रफ्तार में पिछले सप्ताह के मुकाबले थोड़ी कमी जरूर आई है। लेकिन तीसरे सप्ताह के हिसाब से 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है। 'धुरंधर' ने हिंदी वर्जन के लिए सिनेमाघरों में 30 प्रतिशत की ऑक्युपेंसी दर्ज की है।
'धुरंधर' (Dhurandhar Box Office Collection) ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर तो जबरदस्त परफॉर्म किया ही है, साथ ही वैश्विक स्तर पर भी 'धुरंधर' का जलवा जारी है। खबरों की मानें तो 'धुरंधर' ने वर्ल्डवाइड 876 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं फिल्म का जलवा बॉक्स ऑफिस पर ऐसे ही जारी रहता है तो 1000 करोड़ रुपये तक इसे पहुंचने से भी कोई नहीं रोक सकता है। खास बात तो यह है कि अपने जबरदस्त कलेक्शन से 'धुरंधर' ने 'पुष्पा 2' से लेकर 'पीके' तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
बता दें कि 'धुरंधर' (Dhurandhar Box Office Collection) में रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका अदा की है, जो पाकिस्तान में हमजा बनकर कदम रखता है। फिल्म में अक्षय खन्ना ने जहां रहमान डकैत का किरदार अदा किया है तो वहीं संजय दत्त ने एस पी चौधरी असलम की भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी कहीं न कहीं असली घटनाओं से भी प्रेरित है।