Dhurandhar Box Office Collection Day 15: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और एक्ट्रेस सारा अर्जुन की 'धुरंधर' का तूफान 15वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जारी रहा। 'धुरंधर' ने अपने स्पाई एक्शन थ्रिलर जेनर से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिल्म को दर्शकों से इस कदर प्यार मिल रहा है कि अपने तीसरे वीकेंड में कदम रखने वाली फिल्मों के बीच भी 'धुरंधर' (Dhurandhar Box Office Collection Day 15) की ताबड़तोड़ कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। बाकी फिल्में जितना अपनी ओपनिंग पर भी नहीं कमा पाती हैं, 'धुरंधर' उतनी कमाई 15वें दिन में कर रही है। खास बात तो यह है कि फिल्म ने 15वें दिन भी डबल डिजिट में कलेक्शन किया है, जिससे अब यह 500 करोड़ रुपये के कलेक्शन से कुछ ही इंचेज दूर रह गई है।
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और सारा अर्जुन स्टारर 'धुरंधर' का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 15वें दिन 22.50 करोड़ रुपये की धाकड़ कमाई की। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 483 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। वहीं अगर 'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस पर जादू यूं चलता रहा तो कल तक फिल्म की ये कमाई 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। इतना ही नहीं, रणवीर सिंह की 'धुरंधर' भारत में तो रॉकेट की रफ्तार कमाई कर ही रही है। वहीं वैश्विक स्तर पर फिल्म ने 700 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।
'अवतार: फायर एंड ऐश', 'अखंडा 2' और 'किस किस को प्यार करूं 2' जैसे प्रतियोगी फिल्मों के बीच भी 'धुरंधर' (Dhurandhar Box Office Collection Day 15) ने बॉक्स ऑफिस पर बखूबी अपना पैर जमाए रखा है। 'धुरंधर' की ओपनिंग की बात करें तो मूवी ने पहले दिन 28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। लेकिन जैसे-जैसे दिन बीते, रणवीर सिंह और सारा अर्जुन स्टारर मूवी ने अपनी ही फिल्म का ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया। इन सबसे इतर 'धुरंधर' का अगला पार्ट भी जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगा, जिसके लिए दर्शकों की एक्साइटमेंट अभी से ही सातवें आसमान पर है।
