बॉक्स ऑफिस

धुरंधर ने 10वें दिन रचा इतिहास, पुष्पा 2-केजीएफ 2-गदर 2 का रिकॉर्ड किया चकनाचूर

Dhuradhar becomes biggest 2nd weekend grosser: अभिनेता रणवीर सिंह की हालिया रिलीज धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने दूसरे वीकेंड में भी शानदार कमाई करते हुए एक बेमिसाल रिकॉर्ड बना डाला है। धुरंधर ने पुष्पा 2, केजीएफ 2 और गदर 2 जैसी फिल्मों को धूल चटाते हुए बिगेस्ट सेकेंड वीकेंड ग्रोसर का खिताब अपने नाम कर लिया है।

Image

Image Source: Movie Posters

Dhuradhar becomes biggest 2nd weekend grosser: रणवीर सिंह की धुरंधर सिनेमाघरों में फर्स्ट-डे से ही तहलका मचा रही है। फिल्म ने पहले हफ्ते में शानदार आंकड़े दर्ज कराने के बाद सुपरहिट का खिताब अपने नाम कर लिया था और सेकेंड वीकेंड में ताबड़तोड़ कमाई करके ट्रेड पंडितों को भी चौंका दिया है। फिल्म धुरंधर ने सेकेंड वीकेंड में 146.30 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके साथ ये अब भारतीय सिनेमा सबसे बड़ी फिल्म बन गई है, जिसने सेकेंड वीकेंड में चौंकाने वाले आंकड़े दर्ज कराए हैं। इसके आगे अब कोई भी फिल्म नहीं बची है, जिसने सेकेंड वीकेंड में इतने शानदार आंकड़े दर्ज कराए हो। (इसे भी पढ़ें: बरखा दत्त ने धुरंधर को दिए 100 में से 100 नम्बर, बोलीं 'सालों बाद ऐसी फिल्म...')

धुरंधर ने सेकेंड वीकेंड में हिला दिया बॉक्स ऑफिस

फिल्म धुरंधर ने शुक्रवार के दिन 34.70 करोड़ रुपये, शनिवार के दिन 53.70 करोड़ रुपये और रविवार के दिन 58.20 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ इसने दूसरे वीकेंड में 146.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इससे पहले दूसरे वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड पुष्पा 2 के नाम था, जिसने हिन्दी भाषा में 128 करोड़ रुपये कमाए थे। आइए आपको ऐसी 10 फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने सेकेंड वीकेंड में ताबड़तोड़ कमाई की थी। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 10 Days Box Office Collection: 400 करोड़ी बनने से इंच भर दूर है रणवीर सिंह की फिल्म, रविवार को कमाए इतने करोड़)

धुरंधर: 146.60 करोड़ रुपये

पुष्पा 2: 128 करोड़ रुपये

छावा: 109.23 करोड़ रुपये

स्त्री 2: 93.85 करोड़ रुपये

गदर 2: 90.47 करोड़ रुपये

एनिमल: 87.56 करोड़ रुपये

जवान: 82.46 करोड़ रुपये

बाहुबली 2: 80.75 करोड़ रुपये

सैयारा: 75.50 करोड़ रुपये

दंगल: 73.70 करोड़ रुपये

फिल्म धुरंधर के आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि ये फिल्म आने वाले दिनों में भी रुकने वाली नहीं है। सोशल मीडिया पर बनी हाईप और फैंस के रिव्यूज देखने के बाद दर्शक लगातार इस फिल्म के टिकिट खरीद रहे हैं। रणवीर सिंह को लम्बे वक्त से एक ऐसी ही ब्लॉकबस्टर मूवी का इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। फिल्म धुरंधर के साथ रणवीर की बॉक्स ऑफिस पर सफल वापसी हो गई है और बॉलीवुड फिर से ये मानने को मजबूर हो गया है कि वो इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं, जिन्हें बस एक अच्छी फिल्म का इंतजार था।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article