Dhurandhar Advance Booking: रणवीर सिंह की अपकमिंग मूवी धुरंधर को लेकर लगातार बज बन रहा है । यह इस साल की बड़ी फिल्म मानी जा रही है। फिल्म को आदित्य धर डायरेक्टर कर रहे हैं। इसके ट्रेलर ने पहले से ही हर जगह हंगामा खड़ा कर रखा है। धुरंधर अगले हफ्ते रिलीज हो रही है, लेकिन इसकी रिलीज का फैंस इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। अब रणवीर सिंह ने अपने फैंस को खुश करते हुए सरप्राइज दिया है। रणवीर सिंह ने बताया कि धुरंधर की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है, इसी के साथ के आदित्य धर ने भी फैंस को यह न्यूज दी है।
रणवीर सिंह( Ranveer Singh) ने फैंस को खुशखबरी देते हुए एक्स हैंडल पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- " गेट रेडी फायर , एडवांस बुकिंग स्टार्ट राइट नाउ" जैसे ही रणवीर सिंह ने पोस्ट शेयर किया वैसे ही फैंस के कमेन्ट की लाइन लग गई। धुरंधर के चाहने वालों ने जमकर कमेन्ट किए और लिखा कि धुरंधर की रिलीज का इंतजार नहीं हो पा रहा है।
रणवीर सिंह( Ranveer Singh) के साथ -साथ फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर(Aditya Dhar) ने भी फैंस को एडवांस बुकिंग की जानकारी दी। अब फैंस जल्द से जल्द आदित्य धर का कमाल देखना चाहते हैं। वह फिल्म में किस तरह का जादू चलाने वाले हैं इसे देखने के लिए हर कोई उत्साहित है।
कितनी हुई एडवांस बुकिंग की कमाई
कोईमोई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 11:15 AM तक, लगभग 1,900 शो ऑनलाइन एडवांस बुकिंग के लिए लिस्ट किए गए थे। इन लिमिटेड शो में, धुरंधर ने पहले दिन के लिए लगभग 10,000 टिकट बेचे हैं, जिससे इंडियन बॉक्स ऑफिस पर लगभग ₹34 लाख की कमाई हुई। प्री-सेल कल दोपहर से शुरू हुई, जिसका मतलब है कि फिल्म ने 24 घंटे से भी कम समय में यह कलेक्शन कर लिया। PVR, Inox, और Cinepolis जैसी नेशनल सिनेमा चेन पर फोकस करते हुए, पहले दिन के लिए लगभग 7,800 टिकट पहले ही बिक चुके हैं। इस अच्छी शुरुआती रफ़्तार को देखते हुए, उम्मीद है कि फुल-स्केल एडवांस बुकिंग के बाद फिल्म को काफी बढ़ावा मिलेगा।