Dhurandhar 2 BO Day 3: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' देश से लेकर विदेश तक सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन पूरे हो चुके हैं लेकिन इसका क्रेज अब भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। तीनों ही दिन फिल्म ने कमाई में अच्छी रफ्तार पकड़ी तभी ये अब तक सारे रिकार्ड तोड़ती चली जा रही है। रणवीर सिंह और अन्य कलाकारों की एक्टिंग साथ ही आदित्य धर के डायरेक्शन ने फिल्म 'धुरंधर 2' को तीन दिन के भीतर 300 करोड़ फिल्म क्लब में शामिल करा दिया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर फिल्म ने तीसरे दिन कितनी कमाई कर डाली।
तीसरे दिन धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) ने 20,917 शोज़ के साथ ₹113.00 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारत में ग्रॉस कलेक्शन ₹404.54 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹339.27 करोड़ हो गया है। वहीं, ओवरसीज़ में फिल्म ने ₹96.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹501.04 करोड़ तक पहुंच गया है। बीते दिन पूरी दुनिया ने ईद का त्योहार मनाया जिसके चलते 'धुरंधर 2' को जबरदस्त फायदा हुआ और कमाई में इतना उछाल आया। पेड रिव्यू 43 करोड़, पहले दिन 102.55 करोड़ और दूसरे दिन फिल्म ने 80.72 करोड़ रुपए कमाए। वहीं कमाई से 'धुरंधर 2' ने एक नहीं बल्कि 7 फिल्मों का रिकार्ड तोड़ डाला, जिसमें पुष्पा 2, केजीएफ 2, दंगल, जवान, बाहुबली 2 जैसे अन्य का नाम शामिल है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि धुरंधर 2 संडे को कितने करोड़ का कलेक्शन करेगी। बॉलीवुड से लेकर साउथ के कई कलाकार जैसे अल्लु अर्जुन, विजय देवरकोंडा, रवि तेजा ने जमकर तारीफ फिल्म 'धुरंधर 2' की कर डाली। साथ ही कई सेलेब्स और जनता का मानना है कि 'धुरंधर 2' एक प्रॉपगैंडा फिल्म है जो पार्टी बीजेपी के फ़ेवर में है।
