Dhurandhar 2 Box office Day 11: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन की फिल्म धुरंधर 2 हाल ही में रिलीज हुई है। इस मूवी को लोग खूब प्यार दे रहे है। बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 ने कई फिल्मों को पछाड़ दिया है। फिल्म ने दुनियाभर में मोटी कमाई कर ली है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि धुरंधर 2 ने 11 वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...
धुरंधर 2 ने तोड़ा ये रिकॉर्ड
साल 2026 रणवीर सिंह के लिए धमाकेदार तरीके से शुरू हुआ है। दिसंबर 2025 में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर की सफलता का मजा अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि रणवीर सिंह अपनी नई फिल्म धुरंधर 2 लेकर आ गए। रिलीज होते ही दर्शकों को उम्मीद थी कि धुरंधर 2 पहली फिल्म के सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी और ऐसा ही हुआ। रिलीज के 11 दिनों में धुरंधर: द रिवेंज ने धुरंधर 1 का कुल कलेक्शन पार कर लिया है। भारत में 846.87 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन के साथ यह फिल्म अब रणवीर सिंह की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। वर्ल्डवाइड स्तर पर फिल्म ने 1350 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। 29 मार्च 2026 को दूसरे रविवार को फिल्म ने करीब 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 68.10 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया। अब भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 846.87 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 1,011.95 करोड़ रुपये हो गया है। विदेशों में 11वें दिन 25 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जिसके साथ विदेशी कलेक्शन 350 करोड़ रुपये पहुंच गया। इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,361.95 करोड़ रुपये हो गया है।
धुरंधर 2 का जलवा
बताते चलें कि धुरंधर: द रिवेंज को हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया गया है। हिंदी वर्जन सबसे आगे है, जिसने अकेले 63 करोड़ रुपये कमाए। आदित्य धर द्वारा लिखी और निर्देशित यह फिल्म कई चैप्टर्स में बंटी हुई है। फिल्म भारतीय जासूस हमजा अली माजरी (रणवीर सिंह) की कहानी आगे बढ़ाती है, जिसमें वह लियारी गैंग का किंग बनने की जद्दोजहद करता है। फिल्म उसके पिछले जीवन जस्कीरत सिंह और वर्तमान को अच्छे से दिखाती है। आपको रणवीर सिंह की ये फिल्म कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
