बॉक्स ऑफिस

Crew Box Office: तब्बू, करीना और कृति की फिल्म का 7वें दिन चला जादू, 50 करोड़ी होने में है इतनी कसर

Crew Box office Collection: राजेश ए कृष्णन के निर्देशन में बनी करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनॉन की फिल्म 'क्रू' सिनेमाघरों में अच्छी कमाई करने में लगी हुई है। ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक दूसरे वीकेंड में यह फिल्म 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी।

Image

Crew Box office

Crew Box office Collection: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनॉन की नई फिल्म 'क्रू' को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए 7 दिन हो गए हैं। इस फिल्म का जादू ऑडियंस पर चलता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में धूम मचा रखी है। हरकोई इसे पसंद कर रहा है। वीक डेज में भी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की फिल्म 'क्रू' (Crew) ने लगातार अच्छी कमाई की है। अब जो लेटेस्ट ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनॉन स्टारर 'क्रू' ने 7वीं दिन यानी शुक्रवार को भी बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई की है। फिल्म 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से एक कदम दूर है।

करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनॉन स्टारर 'क्रू' अपने दूसरे वीकेंड में एक बार फिर धांसू कमाई करने में सफल रहेगी। Sacnik.com की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने शुक्रवार यानी 7वें दिन 3 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया है। फिल्म की कमाई को देखने के बाद निर्माताओं की खुशी का ठिकाना नहीं है। फिल्म ने 7 दिनों के अंदर 43.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। दूसरे वीकेंड में यह फिल्म 50 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा आसानी से पार लेगी।

'क्रू' को बालाजी टेलीफिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशंस नेटवर्क के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, कपिल शर्मा, शाश्वत चटर्जी, राजेश शर्मा और कुलभूषण खरबंदा सहित एक्टर्स अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म में लोगों ने करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनॉन की एक्टिंग को खूब पसंद किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article