बॉक्स ऑफिस

Coolie box office collection day 1: रजनीकांत की 'कुली' ने निकाल दी 'वॉर 2' की हेकड़ी, कमा डाले इतने करोड़

Coolie box office collection day 1: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की गैंगस्टर ड्रामा 'कुली' ने 14 अगस्त के दिन रिलीज होकर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। इस मूवी ने ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धूल चटा दी है। आइए देखें 'कुली' का पहले दिन का कलेक्शन कितना रहा है।

Image

Pics Credit: IMDb

Coolie box office collection day 1: साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रजनीकांत की फिल्म 'कुली' 14 अगस्त के दिन रिलीज हुई। ऑडियंस के अंदर 'कुली' को देखने का क्रेज 'वॉर 2' से ज्यादा था। 'कुली' के ओपनिंग डे के कलेक्शन को देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि दो बड़े सुपरस्टार्स होने के बाद भी 'वॉर 2' रजनीकांत स्टारर को मात नहीं दे पाई है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक रजनीकांत की फिल्म 'कुली' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। आइए देखें फिल्म का पहले दिन कलेक्शन कितना रहा है।

'कुली' ने 'वॉर 2' को चटाई धूल

ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk ने अब जो अनुमानित आंकड़े साझा किए हैं उनके मुताबिक रजनीकांत की फिल्म 'कुली' ने पहले दिन भारत में 65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रिलीज से पहले ही इस मूवी ने शानदार ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई थी। वहीं दूसरी ओर 'वॉर 2' ने ओपनिंग डे पर 52.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कई ट्रेड एनालिस्ट ने बताया है कि दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत 150 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने में सफल हो सकती है।

लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी रजनीकांत की फिल्म 'कुली' के निर्माण में निर्माताओं 350 खर्च किए हैं। इस मूवी में रजनीकांत, नागार्जुन, सौबिन शाहिर, उपेन्द्र, श्रुति हासन, सत्यराज, रचिता राम, रेबा मोनिका जॉन, जूनियर एमजीआर, कन्ना रवि, मोनिशा ब्लेसी और काली वेंकट सहित कई कलाकर अहम रोल में मौजूद हैं। इस मूवी में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान का भी जबरदस्त कैमियो है। इसके अलावा फिल्म में पूजा हेगड़े ने भी डांस नंबर किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article