Cocktail 2 Box Office Collection Day 2: एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कॉकटेल 2 (Cocktail 2) ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। फिल्म कॉकटेल 2 ने पहले ही दिन डबल डिजिट में कमाई करके सबको हैरान कर दिया। फिल्म कॉकटेल 2 की पहले दिन की कमाई को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही हैं। अब इन सब के बीच फिल्म कॉकटेल 2 की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म कॉकटेल 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपने दो दिन पूरे कर लिए हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म कॉकटेल 2 ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Cocktail 2 Box Office Prediction Day 1: पहले दिन गदर मचाएगी शाहिद-कृति और रश्मिका की फिल्म, इतना होगा बिजनेस
'कॉकटेल 2' ने दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन
कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर की फिल्म कॉकटेल 2 एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में है। फिल्म कॉकटेल 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपने दो दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म कॉकटेल 2 दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर गदर काटती हुई नजर आई। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर की फिल्म कॉकटेल 2 ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 16.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म कॉकटेल 2 की कुल कमाई 29.75 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म कॉकटेल 2 की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में आपको बदलाव देखने को मिल सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Cocktail 2 Box Office Collection Day 1: 'कॉकटेल 2' ने ओपनिंग डे पर काटा गदर, डबल डिजिट में की कमाई
दुनयाभर में हुई इतनी कमाई
शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म कॉकटेल 2 इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में भी काफी पसंद की जा रही है। फिल्म कॉकटेल 2 ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर दो दिनों में 50.95 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म की कमाई के आंकड़ें देखने के बाद फैंस और मेकर्स काफी खुश नजर आ रहे हैं।
