बॉक्स ऑफिस

Cocktail 2 Box Office Collection Day 1: 'कॉकटेल 2' ने ओपनिंग डे पर काटा गदर, डबल डिजिट में की कमाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 20, 2026, 07:31 AM IST

Cocktail 2 Box Office Collection Day 1: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कॉकटेल 2 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर डबल डिजिट में कमाई की।

Image

कॉकटेल 2 ने ओपनिंग डे पर मचाया धमाल (Image Source: Cocktail Movie/ Chat Gpt)

Cocktail 2 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की लीड रोल वाली फिल्म कॉकटेल 2 (Cocktail 2) अभी हाल ही में बड़ पर्दे पर रिलीज हुई है। फिल्म कॉकटेल 2 की कमाई को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अब इन सब के बीच फिल्म कॉकटेल 2 की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। फिल्म कॉकटेल 2 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। जिसके शाहिद कपूर की फिल्म की कमाई को लेकर खूब चर्चा हो रही है। तो चलिए जानते हैं फिल्म कॉकटेल 2 ओपनिंग डे पर कितनी कमाई की है।

'कॉकटेल 2' ने ओपनिंग डे पर मचाया धमाल

शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म कॉकटेल 2 एक बार फिर से चर्चा में है। इसकी वजह फिल्म कॉकटेल 2 की कमाई के आंकड़ें हैं। फिल्म कॉकटेल 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला दिन पूरा कर दिया है। Sacnilk की खबर के मुताबिक शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कॉकटेल 2 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कमाई के इन आंकड़ों को देखने के बाद फैंस के साथ-साथ मेकर्स भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। फिल्म ने दुनियाभर में 20.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। लेकिन आपको बता दें फिल्म कॉकटेल 2 की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिलेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: क्या Shahid Kapoor की किस्मत बदल पाएगी Cocktail 2?

इतने करोड़ में बनी फिल्म

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कॉकटेल 2 की कमाई के आंकड़ों ने सभी को हैरान कर दिया है। लेकिन फिल्म के बजट के हिसाब से ये कमाई कम मानी जा रही है। फिल्म कॉकलेट का कुल बजट लगभग 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कॉकटेल 2 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article