Chhaava Box Office Day 1 Prediction: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के साल 2025 की शुरुआत बहुत शानदार नहीं रही है। एक से बड़ी एक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पानी मांगती दिखाई दी हैं और अक्षय कुमार की स्काई फोर्स के कलेक्शन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर यह कहा जाए कि अब तक साल 2025 को एक भी सुपरहिट फिल्म नहीं मिली है तो शायद गलत नहीं होगा। बॉलीवुड का ये सूखा 14 फरवरी के दिन खत्म हो सकता है क्योंकि कल विक्की कौशल रश्मिका मंदाना अपनी नई मूवी छावा लेकर दर्शकों के सामने होंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन लक्ष्मण उतेकर ने किया है, जिस कारण भी दर्शक छावा को लेकर उत्साहित हैं। अगर ट्रेड से सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म छावा की एडवांस बुकिंग कमाल की है, जिसे देखते हुए माना जा सकता है कि ये 2025 की बिगेस्ट ओपनिंग लेगी।
फिल्म छावा बनेगी साल 2025 की बिगेस्ट ओपनर
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा साल 2025 की बिगेस्ट ओपनर बनने के लिए तैयार है। ट्रेड से सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा ने एडवांस बुकिंग से लगभग 10 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ लिए हैं। फिल्म कल रिलीज होगी और जिस तरह का उत्साह नजर आ रहा है, उसे देखकर यह कहा जा सकता है कि छावा 14 फरवरी को 10 करोड़ के टिकिट आराम से बेच लेगी। अगर एडवांस बुकिंग और कल के कारोबार को जोड़ लिया जाए तो छावा के खाते में पहले दिन 20-22 करोड़ रुपये होंगे।
छावा जिस तरह के आंकड़े दर्ज कराने की तरफ बढ़ रही है, उसे देखकर ट्रेड पंडितों का मना है कि यह फिल्म विक्की कौशल को बैंकेबल स्टार के रूप में स्टैबलिश कर देगी। विक्की ने कई सारी हिट सोलो फिल्में दी हैं लेकिन अब तक उनके खाते में एक भी सुपरहिट मूवी नहीं है, जो सिर्फ उनके नाम पर चली हो। विक्की को लम्बे वक्त से छावा जैसी मूवी का इंतजार था, जो उन्हें ए-लिस्टर्स में लाकर खड़ा कर दे। वैसे आप छावा देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
