बॉक्स ऑफिस

Border 2 worldwide box office day 1: 'धुरंधर' को धूल नहीं चटा पाई सनी पाजी की 'बॉर्डर 2', कमाई रही इतने करोड़

Border 2 worldwide box office collection day 1: अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी के दिन रिलीज हुई है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो सनी पाजी की फिल्म 'बॉर्डर 2' चाहकर भी रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है।

Image

Pics Credit: IMDb

Border 2 worldwide box office collection day 1: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सनी देओल की वॉर ड्रामा बेस्ड मूवी 'बॉर्डर 2' को दुनिया भर में मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से 'बॉर्डर 2' को भरपूर प्यार मिल रहा है। सेलेब्स के साथ-साथ लोगों को यह मूवी खूब पसंद आ रही है। रिलीज से पहले सनी पाजी की 'बॉर्डर 2' ने टिकट खिड़की पर भी धांसू एडवांस बुकिंग दर्ज कराई थी। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ दुनिया भर में भी कमाई के मामले में तहलका मचा दिया है। 'बॉर्डर 2' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को मात देने में वफल रही है।

'धुरंधर' को मात नहीं दे पाई सनी पाजी की 'बॉर्डर 2'

Sacnilk के अनुसार सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। इस मूवी का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 36 करोड़ रुपये रहा है। वहीं दूसरी ओर 5 करोड़ रुपये फिल्म ने दुनिया भर में कमाए हैं। इस मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 41 करोड़ रुपये रहा है। अब बात करें रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की तो इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 41.5 करोड़ रुपये कमाए थे। 'बॉर्डर 2' ने 'धुरंधर' का रिकॉर्ड तोड़ने में पूरी कोशिश की लेकिन यह असफल रही।

अनुराग सिंह ने 'बॉर्डर 2' का निर्देशन किया है। सनी देओल के अलावा इस मूवी में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा सहित कई कलाकार अहम रोल में हैं। यह मूवी साल 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। 'बॉर्डर 2' साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बेस्ड है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article