बॉक्स ऑफिस

Border 2 Box office Collection Day: 300 होने से एक कदम दूर सनी देओल की फिल्म, 13वें दिन किया इतना कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 5, 2026, 08:33 AM IST

Border 2 Box office Collection Day 13: एक्टर वरुण घवन (Varun Dhawan) और सनी देओल (Sunny Deol) की लीड रोल वाली फिल्म बॉर्डर 2 (Bor​der 2) को रिलीज हुए 13 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म बॉर्डर 2 ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

Image

Image Source: Border 2 Movie

Border 2 Box office Collection Day 13: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार वरुण घवन (Varun Dhawan) और सनी देओल (Sunny Deol) की लीड रोल वाली फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) रिलीज के बाद से ही अपनी कमाई को लेकर चर्चा में बनी हुई है। सनी देओल की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई ऐसे रिकॉर्ड बना दिए हैं, जिसे तोड़ पाना किसी सपने से कम नहीं हैं।अब सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 को रिलीज हुए 13 दिन पूरे हो गए हैं, जिसके बाद मूवी की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

बॉर्डर 2 की कमाई में आई गिरावट

सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 एक बार फिर से अपनी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म बॉर्डर 2 ने रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रखा है। अब सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 को रिलीज हुए 13 दिन पूरे हो गए हैं, जिसके बाद नई कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म बॉर्डर 2 की कुल कमाई 290.75 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म बॉर्डर 2 की कमाई की ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़े अभी सामने आने बाकी हैं। असल आंकड़ों में आपको फिल्म की कमाई बदली हुई मिलेगी।

Border 2 bts photos

Image Source: Border 2 Movie

फिल्म में नजर आए ये सितारे

डायरेक्टर अनुराग सिंह (Anurag Singh) के निर्देशन में बनी फिल्म बॉर्डर 2 में सनी देओल के साथ वरुण धवन दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh), मोना सिंह (Mona Singh), सोनम बजवा (Sonam Bajwa), आन्या सिंह (Anya Singh) और अहान शेट्टी (Ahan Shetty) अहम रोल में है। फिल्म बॉर्डर 2 की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article