बॉक्स ऑफिस

Border 2 Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन 100 करोड़ के पार पहुंची सनी पाजी की 'बॉर्डर 2', किया धाकड़ कलेक्शन

Border 2 Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाया हुआ है। फिल्म की कमाई तीसरे दिन 100 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। वहीं मूवी की ऑक्युपेंसी भी अच्छी-खासी दर्ज की गई है।

Image

फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब

Border 2 Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। 'बॉर्डर 1' की तरह 'बॉर्डर 2' ने भी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। गणतंत्र दिवस से पहले रिलीज हुई 'बॉर्डर 2' ने लोगों को देशभक्ति से रूबरू कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जहां शुरुआती दो दिन 'बॉर्डर 2' की कमाई थोड़ी धीमी रही तो वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 50 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का कलेक्शन किया। इतना ही नहीं 'बॉर्डर 2' (Border 2) का कुल कलेक्शन 100 करोड़ रुपये के भी पार पहुंच चुका है। फिल्म के प्रति लोगों की एक्साइटमेंट वक्त के साथ-साथ और भी बढ़ती ही जा री है।

'बॉर्डर 2' (Border 2) का तीसरे दिन का कलेक्शन देखकर कहा जा सकता है कि रविवार का मूवी को अच्छा-खासा फायदा हुआ है। लोगों के मन में फिल्म के प्रति एक्साइटमेंट इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी अच्छी खासी देखने को मिल रही है। 'बॉर्डर 2' ने तीसरे दिन करीब 54.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने ये कमाई सभी भाषाओं में कुल मिलाकर की है। वहीं हिंदी भाषी 'बॉर्डर 2' के लिए सिनेमाघरों में बीते दिन 61.14 प्रतिशत ऑक्युपेंसी भी दर्ज की गई, जो कि तारीफ के लायक है। बता दें कि 'बॉर्डर 2' ने पहले दिन जहां 30 करोड़ रुपये की कमाई की तो वहीं दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 36.5 करोड़ रुपये हुआ था। ऐसे में मूवी का तीन दिन का कलेक्शन 121 करोड़ रुपये पहुंच चुका है।

बता दें कि इस बार 'बॉर्डर 2' (Border 2) में सोनम बाजवा, मेधा राणा, मोना सिंह और आन्या सिंह भी अहम भूमिका में नजर आई हैं। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और जेपी दत्ता द्वारा प्रोड्यूस की गई 'बॉर्डर 2' 1997 में रिलीज हुई 'बॉर्डर' का सीक्वल है। फिल्म भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध से प्रेरित है। मूवी को दर्शकों से ही नहीं बल्कि समीक्षकों से भी खूब प्यार मिला है। अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि 'बॉर्डर 2' का कलेक्शन कहां तक अपनी राह तय कर पाता है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article