बॉलीवुड

Exclusive: 'बॉर्डर 2' को प्रोपेगेंडा बताने वालों की निधि दत्ता ने लगाई क्लास, कहा- 'अगर सेना ऐसा न करे तो...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 25, 2026, 12:37 PM IST

Nidhi Dutta Zoom Interview: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की लीड रोल वाली फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) की प्रोड्यूसर निधि दत्ता (Nidhi Dutta) ने अभी हाल हाल में Zoom को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान निधि दत्ता ने उन लोगों की क्लास लगा दी को जो फिल्म को...

Image

Image Source: Nidhi Dutta Instagram

Nidhi Dutta Zoom Interview: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) को लेकर चर्चा में बने हुए है। सनी देओल की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म का कभी कोई एक्शन सीन वायरल हो जा रहा है, तो कभी कलेक्शन को लेकर नई रिपोर्ट सामने आ जा रही है। फिल्म पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इन सब के बीच फिल्म की प्रोड्यूसर निधि दत्ता (Nidhi Dutta) ने Zoom को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान निधि दत्ता ने फिल्म को 'प्रोपेगेंडा' कह रहे लोगों को करारा जवाब दिया है। तो चलिए जानते हैं निधि दत्ता ने इस इंटरव्यू के दौरान क्या-क्या कहा।

निधि दत्ता ने दिया ये जवाब

Zoom को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में निधि दत्ता कहा कि 'आर्मी ऑफिसर किसी प्रोपेगेंडा का हिस्सा नहीं हैं। वे हमें बचाने के लिए वहां खड़े रहते हैं। इसमें कोई प्रोपगैंडा नहीं है।' उन्होंने आगे कहा कि 'अगर सेना ऐसा न करे, तो हमारे प्यारे पड़ोसियों से हर सेकंड आने वाले ड्रोन अभी इसी ऑफिस में होते। सेना के लिए 'प्रोपगैंडा' शब्द बिल्कुल गलत है। सैनिकों का वहाँ खड़े रहना सबसे निस्वार्थ काम है। शायद उन्हें हमारी कहानी नहीं पता, उनकी फैमिली को हम नहीं जानते। अगर मैं उनकी कहानियां न बताऊं तो मुझे लगता है कि मैं देश के साथ न्याय नहीं कर रही। जो लोग प्रोपेगेंडा कह रहे हैं, उनसे निधि ने पूछा, 'आपने अपने देश के लिए क्या किया है?' निधि दत्ता के इस इंटरव्यू को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। इस इंटरव्यू के बाद ट्रोल्स को करारा जवाब मिल गया है।

'बॉर्डर 2' ने कमाए इतने करोड़ रुपये

डायरेक्टर अनुराग सिंह (Anurag Singh) के निर्देशन में बनी फिल्म बॉर्डर 2 ने दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन (Varun Dhawan), दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh), मोना सिंह (Mona Singh), सोनम बजवा (Sonam Bajwa), आन्या सिंह (Anya Singh) और अहान शेट्टी (Ahan Shetty) अहम रोल में है। निधि दत्ता के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article