बॉक्स ऑफिस

Border 2 Box Office Collection Day 1 Prediction: पहले दिन बजेगा 'बॉर्डर 2' का डंका, ओपनिंग पर टूटेंगे कई रिकॉर्ड्स

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 23, 2026, 09:19 AM IST

Border 2 Box Office Collection Day 1 Prediction: एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) अपनी कमाई को लेकर खबरों में आ गई है। सनी देओल की बॉर्डर 2 पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली है।

Image

Image Source: Border 2 Movie

Border 2 Box Office Collection Day 1 Prediction: बॉलीवुड स्टार सनी देओल (Sunny Deol), वरुण धवन (Varun Dhawan), दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और अहान शेट्टी (Ahan Shetty) की फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) ने रिलीज होते ही बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया है। फिल्म बॉर्डर 2 की स्टोरी के साथ-साथ कमाई को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। अब सनी देओल की इस फिल्म की कमाई को लेकर रिपोर्ट सामने आनी शुरू हो गई है। फिल्म बॉर्डर 2 ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। तो चलिए जानते है फिल्म बॉर्डर 2 का पहले दिन का कलेक्शन कितने करोड़ रुपये रहने वाला है।

पहले इतनी कमाई करेगी 'बॉर्डर 2'

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म बॉर्डर की पहले दिन की कमाई के आंकड़े है। फिल्म बॉर्डर 2 के ओपनिंग डे के कलेक्शन को लेकर रिपोर्ट सामने आनी शुरू हो गई है। अलग-अलग रिपोर्ट्स में एकदम अलग दावें किए गए हैं। किसी रिपोर्ट में बताया गया सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली, तो वहीं किसी ने पहले दिन का कलेक्शन 30 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया है। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक फिल्म की कमाई के कोई अधिकारिक आंकड़े सामने नहीं आए हैं, अभी असल आंकड़ों के लिए आपको इंतजार करना होगा। लेकिन अभी तक आई रिपोर्ट्स से ये तो सबित हो गया है कि सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर गदर काटने वाली है।

पहले दिन तोड़ेगी कई फिल्मों के रिकॉर्ड

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 की पहले दिन की कमाई के साथ-साथ कई रिपोर्ट्स् में बताया जा रहा है ये मूवी बॉलीवुड की कई फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड को मिट्टी में मिलाने वाली है। इस लिस्ट में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का भी ओपनिंग रिकॉर्ड है। सनी देओल और अहान शेट्टी की फिल्म बॉर्डर 2 की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article