Border 2 Twitter Review: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) आज यानी 23 जनवरी को लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो गई है। फिल्म अपनी रिलीज से पहले सी ही खबरों में बनी हुई है। सनी देओल की इस फिल्म को लेकर अब तक अपडेट सामने आए थे। अब फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज होने के बाद बड़े पर्दे पर छा गई है। फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर ट्विटर पर रिएक्शन सामने आने शुरू हो गए हैं। फिल्म बॉर्डर 2 पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं ट्विटर पर लोगों का फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर कैसा रिएक्शन है।
लोगों को पसंद आई फिल्म
सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज होते ही एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि ट्विटर पर सामने आया लोगों का रिएक्शन है। सनी देओल की इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म बॉर्डर 2 में जहां कुछ लोग कमी निकालते नजर आए, तो वहीं ज्यादतर लोगों ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया। ट्विटर पर लोग फिल्म को लेकर रिव्यू भी करते करते हुए भी दिखाई दिए। कोई फिल्म को 4 स्टार दे रहा है, तो किसी ने पूरे 5 स्टार्स दे दिए। कुल मिलाकर फिल्म बॉर्डर 2 पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं। फैंस की पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
यहां देखें 'बॉर्डर 2' का ट्विटर रिव्यू
फिल्म में नजर आए ये सितारे
डायरेक्टर अनुराग सिंह (Anurag Singh) के निर्देशन में बनी फिल्म बॉर्डर 2 में सनी देओल के साथ वरुण धवन (Varun Dhawan), दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh), मोना सिंह (Mona Singh), सोनम बजवा (Sonam Bajwa), आन्या सिंह (Anya Singh) और अहान शेट्टी (Ahan Shetty) लीड रोल में है। सनी देओल और अहान शेट्टी की फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
