Border 2 advance Booking: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' को देखने का क्रेज लोगों के अंदर साफ तौर पर देखा जा सकता है। इस वॉर ड्रामा को रिलीज करने के लिए मेकर्स ने 23 जनवरी का दिन चुना है। दिलचस्प बात यह है कि मेकर्स ने बड़ा वीकेंड बनाने के लिए इसे रिलीज करने के लिए गणतंत्र दिवस का मौका चुना है। अब यह देखना है कि सनी पाजी की यह मूवी छुट्टियों के लंबे समय का लाभ बॉक्स ऑफिस पर उठाने के बाद अपनी पकड़ मजबूत कर पाती है या नहीं। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म टिकट खिड़की पर शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज कराने में लगी हुई है।
पहले दिन इतनी ओपनिंग लेगी 'बॉर्डर 2'
Sacnilk की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'बॉर्डर 2' ने 1,17,479 टिकट्स दोपहर कर बेच दी हैं। इस बुकिंग को देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि दर्शक फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं। फिल्म के 9,369 शोज में से शुरुआती अनुमानों के अनुसार अब तक 3.87 करोड़ से अधिक की कमाई हो चुकी है। ट्रेड रिपोर्ट्स बता रही हैं कि यह फिल्म पहले दिन 7.11 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने की उम्मीद है, जिसमें ब्लॉक की गई सीटें भी शामिल हैं।
सनी देओल स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' तीन दशक पहले रिलीज हुई बॉर्डर (1997) का सीक्वल है। इस मूवी में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर और इसके गानों को दर्शकों की ओर से शानदार रिस्पांस मिल रहा है। वैसे आप इस मूवी को देखने के लिए कितने बेताब हैं? इस बारे में आप अपनी हमें जरूर दें।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी पाजी को आखिरी बार फिल्म 'जाट' में देखा गया था। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। फिल्म में सनी देओल की टक्कर रणदीप हुड्डा से देखने को मिली थी।
