सुशांत सिंह राजपूत के हाथ से एक-एक करके छीनी गईं ये 7 फिल्में, मूवी माफिया ने रचा ऐसा चक्रव्यूह

Sushant Singh Rajput Out From These Movies: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' से लेकर संदीप रेड्डी वांगा की 'कबीर सिंह' सहित इन 7 फिल्मों से सुशांत सिंह राजपूत को रातोंरात बाहर कर दिया था। आइए देखें ये पूरी...

Authored by: ललित कुमार Updated Jan 21 2026, 13:25 IST
इन फिल्मों से सुशांत सिंह राजपूत को किया गया था रातोंरात बाहर...Image Credit : IMDb01 / 08

इन फिल्मों से सुशांत सिंह राजपूत को किया गया था रातोंरात बाहर...

Sushant Singh Rajput Out From These Movies: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आज बर्थ एनिवर्सरी है। 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से लोगों के बीच असली पहचान मिलने के बाद सुशांत सिंह राजपूत के साथ इंडस्ट्री में मौजूद हर डायरेक्टर काम करना चाहता था। खास बात यह है कि सुशांत सिंह राजपूत को एक के बाद एक कई मूवीज भी ऑफर हुई थी लेकिन मूवी माफिया ने ऐसा चक्रव्यूह रचा कि इन सभी से उन्हें रातोंरात बाहर कर दिया गया। आइए देखें वो कौन-कौन सी फिल्में थीं।

​'गोलियों की रासलीला राम-लीला'Image Credit : IMDb02 / 08

​'गोलियों की रासलीला राम-लीला'

संजय लीला भंसाली से यह मूवी सबसे पहले सुशांत सिंह राजपूत को ऑफर की थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यशराज के साथ कॉन्ट्रैक्ट की वजह से उन्हें इस मूवी से बाहर कर दिया गया था। यह फिल्म रणवीर सिंह को ऑफर हुई है।

'अंधाधुन'Image Credit : IMDb03 / 08

'अंधाधुन'

आयुष्मान खुराना ने इस मूवी में अंधे आदमी का किरदार निभाया था। यह भी सुशांत सिंह राजपूत को ही ऑफर हुई थी। मगर किसी कारण यह मूवी उनके हिस्से नहीं आई।

'बेफिक्रे'Image Credit : IMDb04 / 08

'बेफिक्रे'

यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा बड़ी हिट नहीं थी। फिल्म से सुशांत सिंह राजपूत को बाहर करने के बाद लास्ट मौके पर मेकर्स ने रणवीर सिंह को कास्ट किया।

'कबीर सिंह'Image Credit : IMDb05 / 08

'कबीर सिंह'

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी ने रोमांटिक ड्रामा 'कबीर सिंह' में काम किया था। इस मूवी में भी सुशांत सिंह राजपूत ही नजर अगर उन्हें निकाला ना गया होता।

'हाफ गर्लफ्रेंड'Image Credit : IMDb06 / 08

'हाफ गर्लफ्रेंड'

अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी 'हाफ गर्लफ्रेंड' में देखी गई थी। इस मूवी के लिए निर्माताओं की पहली पसंद सुशांत सिंह राजपूत थे लेकिन बाद में अर्जुन कपूर को कास्ट किया गया।

'पद्मावत'Image Credit : IMDb07 / 08

'पद्मावत'

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावत' के लिए शाहिद कपूर का रोल सुशांत सिंह राजपूत को दिया गया था। यह मूवी भी सुशांत सिंह राजपूत के हाथों से फिसल गई थी।

'बाजीराव मस्तानी'Image Credit : IMDb08 / 08

'बाजीराव मस्तानी'

'बाजीराव मस्तानी' के लिए निर्माताओं ने सुशांत सिंह को ही फाइनल किया था। हालांकि बाद में सुशांत सिंह राजपूत को बाहर का रास्ता दिखाने के बाद संजय लीला भंसाली ने रणवीर सिंह को फाइनल किया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!