Border 2 advance Booking: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी के दिन रिलीज होने जा रही है। इस मूवी का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। 'बॉर्डर 2' की दर्शकों के अंदर अलग ही हाइप देखने को मिल रही है। निर्माताओं ने सोमवार से फिल्म 'बॉर्डर 2' की एडवांस बुकिंग ओपन कर दी है। बीते 24 घंटों में टिकट खिड़की पर सनी पाजी की फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस मूवी ने रिलीज से पहले ही करोड़ों रुपये का कारोबार कर लिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक 'बॉर्डर 2' ने पहले दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर' और अपनी मूवी 'जाट' को पहले दिन पीछे छोड़ दिया है।
'बॉर्डर 2' ने इस मामले में दी 'धुरंधर'-'जाट' को मात
एडवांस बुकिंग ओपन होते ही 'बॉर्डर 2' ने 73 हजार टिकट्स बेचकर 2.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन रिलीज से पहले ही कर लिया है। वहीं दूसरी ओर जब 'धुरंधर' और 'जाट' की एडवांस बुकिंग हुई तो रणवीर सिंह की फिल्म ने 1 करोड़ रुपये कमाए थे और सनी पाजी की 'जाट' ने 2.4 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इस हिसाब से 'बॉर्डर 2' ने एडवांस बुकिंग के पहले दिन ही दोनों फिल्मों को धूल चटा दी है।
'बॉर्डर 2' को रिलीज होने में अभी 3 दिन बाकी है। इस मूवी की एडवांस बुकिंग में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है। 'बॉर्डर 2' जेपी दत्ता की 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर' की अगली कड़ी है। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'बॉर्डर 2' का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने किया है। यह फिल्म गणतंत्र दिवस से पहले 23 जनवरी को दुनिया भर के सिनेमाघरों में पहुंचने को तैयार है।
