Bhooth Bangla Box office Day 13: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं दुनियाभर में ये फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। वैसे तो अक्षय कुमार की ये मूवी हिट साबित हो गई है लेकिन अब फिल्म की कमाई में गिरावट आ गई है। बीते दिन फिल्म भूत बंगला ने महज इतनी कमाई की है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर... (ये भी पढ़ें-कंप्लीट एंटरटेनर है अक्षय कुमार की भूत बंगला, लोग बोले-'पैसा वसूल)
भूत बंगला ने कमाए इतने करोड़
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला रिलीज के लगभग दो हफ्ते बाद बॉक्स ऑफिस पर कमजोर प्रदर्शन कर रही है। दूसरे सोमवार को 3.5 करोड़ की कमाई के बाद मंगलवार को फिल्म ने थोड़ी रिकवरी करते हुए 4.35 करोड़ कमाए। रिलीज के 13वें दिन (दूसरे बुधवार) को फिल्म ने भारत में 3.25 करोड़ की नेट कमाई की। अब तक फिल्म की दुनिया भर में कुल कमाई 199.38 करोड़ हो गई है, जबकि भारत में नेट कमाई 124.5 करोड़ पहुंच गई है। बॉक्स ऑफिस पर भूत बंगला ने अक्षय कुमार की कई हालिया फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इसने केसरी चैप्टर 2, जॉली एलएलबी 3 और स्काई फोर्स से ज्यादा कमाई की है। हालांकि, यह हाउसफुल 5 से अभी भी पीछे है।

200 करोड़ी होने से 1 इंच दूर है अक्षय कुमार की मूवी (pic credit-instagram)
इस फिल्म में नजर आएंगे अक्षय कुमार
हॉरर-कॉमेडी में भी यह फिल्म थामा भूल भुलैया 2 और भूल भुलैया 3 जैसी बड़ी हिट फिल्मों से काफी पीछे है। इस समय भूत बंगला को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर मिल रही है। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज अभी भी शानदार कमाई कर रही है, जबकि इस वीकेंड एक दिन और राजा शिवाजी रिलीज होने वाली हैं। इन दो फिल्मों से भी भूत बंगला को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। बता दें कि अक्षय कुमार की एक से एक फिल्में पाइपलाइन में है। इस लिस्ट में फिल्म वेलकम टू जंगल का नाम शामिल है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग अपनी पलके बिछाए बैठे हैं।
