बॉलीवुड

Bhooth Bangla Twitter Review: कंप्लीट एंटरटेनर है अक्षय कुमार की भूत बंगला, लोग बोले-'पैसा वसूल'

Bhooth Bangla Twitter Review: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई। इस मूवी को लोग तगड़ा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। एक्स पर ये फिल्म छा गई है।

Image

कंप्लीट एंटरटेनर है अक्षय कुमार की भूत बंगला (pic credit- instagram)

Bhooth Bangla Twitter Review: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी पर सभी की नजरें टिकी हुई है। आज ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म भूत बंगला को देखने के बाद लोग 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं। अक्षय कुमार से लेकर परेश रावल ने दिल जीत लिया है। वहीं राजपाल यादव की एक्टिंग आपको हंसने पर मजबूर कर देगी। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं फिल्म भूत बंगला को एक्स पर लोग कैसा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। (ये भी पढ़ें-रिलीज से पहले अक्षय कुमार की मूवी ने कमाए इतने करोड़, गदगद हुए मेकर्स)

Bhoot Bangla

कंप्लीट एंटरटेनर है अक्षय कुमार की भूत बंगला (pic credit-instagram)

लोगों को कैसी लगी भूत बंगला

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला रिलीज होने के साथ ही एक्स पर ट्रेंड करने लगी है। फिल्म देखने के बाद लोग ट्विटर पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, 'बहुत समय बाद कोई ऐसी फिल्म आई है जिसे देखकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'लोग अपनी सीट से नहीं हिल पा रहे है क्या मस्त मूवी है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, अक्षय कुमार की भूत बंगला फुल फैसा वसूल है।' बता दें कि भूत बंगला सिर्फ पॉजिटिव मिल रहे है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करती है। (ये भी पढ़ें-ओपनिंग डे Akshay Kumar स्टारर के लिए नहीं होगा खास, कमाएगी इतने करोड़)

भूत बंगला में नजर आ रहे हैं ये स्टार्स

बताते चलें कि अक्षय कुमार के अलावा फिल्म भूत बंगला में तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, असरानी समेत कई कलाकार नजर आ रहे हैं। दिवंगत एक्टर असरानी ने फिल्म भूत बंगला में मस्त एक्टिंग की है। उनकी और अक्षय कुमार की बातचीत देखने लायक है। फिल्म भूत बंगला की कमाई को लेकर कई रिपोर्ट सामने आ रही है। लोगों का ये मानना है कि फिल्म पहले दिन अच्छी खासी कमाई करने वाली है। जानकार ये भी बता रहे है कि वीकेंड पर फिल्म भूत बंगला की कमाई में तगड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। आपको ये मूवी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article