बॉलीवुड

'स्वर्ग' एक्टर Bharat Kapoor का हुआ निधन, 80 वर्ष की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

Swarg Actor Bharat Kapoor Dies At The Age Of 80: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर भरत कपूर का निधन हो गया है। 80 वर्ष की उम्र में भरत कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

Image

एक्टर भरत कपूर का हुआ निधन, फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी

Swarg Actor Bharat Kapoor Dies At The Age Of 80: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर भरत कपूर का निधन हो गया है। 80 वर्ष की उम्र में भरत कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। भरत कपूर ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर अपनी जबरदस्त पहचान बनाई थी। उनकी लोकप्रिय मूवीज में 'स्वर्ग' (Swarg) का नाम भी शामिल है। भरत कपूर के निधन की पुष्टि उनके दोस्त और एक्टर अवतार गिल ने की है। बताया जा रहा है कि 27 अप्रैल को उन्होंने मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण आखिरी सांस ली। वहीं सोमवार की शाम को भरत कपूर (Bharat Kapoor) का अंतिम संस्कार हुआ। बताया जा रहा है कि बीते तीन दिनों से भरत कपूर की तबीयत ठीक नहीं थी। वहीं मुंबई के सायन अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। यह भी पढ़ें: SCOOP: ‘राका’ का एक्शन शूट नहीं करेंगी दीपिका पादुकोण, Atlee ने निकाला देसी जुगाड़

    एक्टर अवतार गिल ने इंडिया टुडे संग बातचीत के दौरान भरत कपूर (Bharat Kapoor) के निधन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम 6:30 बजे उनका अंतिम संस्कार हुआ था। एक्टर ने कहा, "मुंबई के सायन अस्पताल में दोपहर 3:00 बजे उनका निधन हुआ। वो बीते तीन दिनों से सही महसूस नहीं कर रहे थे। बीते तीन दिनों से ही उनके मल्टीपल ऑर्गन्स फेल होना शुरू हो गए थे।" भरत कपूर के निधन से हिंदी सिनेमा के कई सितारे शोक में हैं। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अशोक पंडित ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "पूर्व थिएटर और फिल्म एक्टर भरत कपूर जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। अपने करियर के शुरुआती दिनों में उनके साथ काम करने की कई यादें हैं। एक बहुत अच्छे इंसान, ओम शांति।" यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने 2 नई फिल्मों के लिए मिलाया हाथ, रमेश तौरानी द्वारा होंगी निर्मित

      bharat kapoor

      भरत कपूर का हुआ निधन

      बता दें कि भरत कपूर (Bharat Kapoor) ने हिंदी सिनेमा में 70, 80 और 90 के दशक में खूब काम किया है। उन्होंने कई फिल्मों में विलेन्स और सपोर्टिंग रोल अदा किये। उन्हें बहुत सी मूवीज में पुलिस ऑफिसर और वकील के किरदार अदा करने के लिए भी जाना जाता है। भरत कपूर की पॉपुलर मूवीज में 'नूरी', 'राम बलराम', 'आखिरी रास्ता', 'सत्यमेव जयते', 'स्वर्ग', 'खुदा गवाह', 'बरसात', 'साजन चचले ससुराल' और 'रंग'शामिल है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article