बॉक्स ऑफिस

'Bhool Chuk Maaf' Box Office Collection Day 9: राजकुमार राव की फिल्म को मिला वीकेंड का फायदा, झमाझम हुई नोटों की बारिश

'Bhool Chuk Maaf' Box Office Collection Day 9: राजकुमार राव की फिल्म को रिलीज हुए आज 9 दिन पूरे हो गए है। इस फिल्म की कहानी को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अपने 9वें दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

Image

Bhool Chuk Maaf

'Bhool Chuk Maaf' Box Office Collection Day 9: राजकुमार राव की फिल्म को रिलीज हुए आज 9 दिन पूरे हो गए है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार पैसों की बारिश कर रही है। इस फिल्म को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।करण शर्मा द्वारा निर्देशित टाइम-लूप रोमांटिक ड्रामा 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अपने 9वें दिन कितनी कमाई की है।

राजकुमार की ये फिल्म पहले सीधे OTT पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन निर्माताओं ने फिल्म को सिनेमाघरों में उतारा और ऐसा लगता है कि यह निर्णय सही साबित हुआ। दूसरे शनिवार को बड़ी देखने को मिली है। फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला है। Sacnilk के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, फिल्म ने अपने दूसरे शनिवार को 5.15 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ, अब कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 52.50 करोड़ रुपये हो गया है।

9वें दिन की ऑक्यूपेंसी

शनिवार, 31 मई 2025 को ‘भूल चुक माफ’ ने कुल 18.02% हिंदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की। फिल्म की शुरुआत धीमी रही और सुबह के शो में 7.52% दर्शकों ने फिल्म को देखा, लेकिन दोपहर के शो में 19.34%, शाम के शो में 21.32% और रात के शो में 23.91% दर्शकों ने फिल्म देखी। भूल चुक माफ़' फिल्म में बनारस की कहानी दिखाई गई है। जहा राजकुमार रंजन का रोल कर रहे हैं। वह तितली (वामिका गब्बी) से बेइंतहा प्यार करते हैं और उससे शादी करना चाहते हैं, लेकिन लड़की के पिता तभी शादी करेंगे जब लड़का सरकारी नौकरी करेगा। जब रंजन भगवान शिव से किया वादा तोड़ता है तो चीजें मुश्किल हो जाती हैं और अचानक उसकी ज़िंदगी उलट जाती है। वह खुद को समय के चक्र में फंसा हुआ पाता है। बार-बार एक ही दिन दोहराता है। इसके बाद जो होता है वह मज़ेदार, दिल को छू लेने वाला सफर है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article