बॉक्स ऑफिस

‘Bhool Chuk Maaf’ Box Office collection Day 8: राजकुमार राव की फिल्म ने 8वें दिन छाप डाले करोड़ों, जानिए कितना हुआ फिल्म का कलेक्शन

‘Bhool Chuk Maaf’ Box Office collection Day 8: राजकुमार राव की फिल्म को रिलीज हुए आज 8 दिन पूरे हो गए हैं। इस पिल्म की कमाई जबरदस्त हो रही है। फैंस फिल्म की कहानी को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। आइए जानते है कि फिल्म ने 8वें दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

Image

‘Bhool Chuk Maaf’

Bhool Chuk MaafBox Office collection Day 8: राजकुमार राव की फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन पूरे हो गए है। ये फिल्म 23 मई से बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर रही है। जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर नजर आ रहा है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अपने 8वें दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, केवल आठ दिनों में छोटे शहर की रोमांटिक कॉमेडी ने 47 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है और अब यह जल्द ही 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली है। ‘भूल चुक माफ’ 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज से पहले कुछ देरी के बावजूद, फिल्म ने मजबूत शुरुआत की पहले दिन 7.2 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की। आठवें दिन फिल्म ने 3.15 करोड़ रुपये की कमाई की। जिससे फिल्म का कुल कलेक्शन 47.45 करोड़ रुपये हो गई।

आठवें दिन की ऑक्यूपेंसी

अपने आठवें दिन ‘भूल चुक माफ’ ने सिनेमा में कुल 10.90% हिंदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की। पूरे दिन दर्शकों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई, सुबह के शो में 5.27%, दोपहर के शो में 11.80%, शाम के शो में 11.21% और रात के शो में 15.32% की वृद्धि हुई।

क्या है ‘भूल चुक माफ’ की कहानी

इस फिल्म की कहानी शहर बनारस की है। ‘भूल चुक माफ’ राजकुमार राव द्वारा निभाए गए रंजन की कहानी बताती है। रंजन तितली (वामिका गब्बी) से पागलों की तरह प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है, लेकिन लड़की के घर वालों ने कहा है कि जब उसकी सरकारी नौकरी होगी तभी वे शादी करवाएंगे। लेकिन रंजन के लिए चीजें तब बदल जाती हैं जब वह भगवान शिव से किया गया व्रत तोड़ देता है और एक जटिल झंझट में फंस जाता है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article