बॉक्स ऑफिस

Bhool Bhulaiyaa 3 vs Singham Again: थमने का नाम नहीं ले रहीं दोनों फिल्में, अजय देवगन से आगे निकले कार्तिक आर्यन

Bhool Bhulaiyaa 3 vs Singham Again Box Office Day 16: अजय देवगन और कार्तिक आर्यन की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश कर रही हैं। रोहित शेट्टी की मूवी सिंघम अगेन ने भी अच्छी कमाई की है और अनीस बज्मी की मूवी भूल भुलैया 3 भी कमाई के मामले में पीछे नहीं है।

Image

Bhool Bhulaiyaa 3 vs Singham Again Box Office Collection Day 16

Bhool Bhulaiyaa 3 vs Singham Again Box Office Day 16: कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 और बॉलीवुड की मल्टीकास्ट स्टारर मूवी सिंघम अगेन को लेकर इस साल काफी हाइप था। दोनों ही फिल्म दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज भी हो गईं। ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन दोनों ही फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला था। सिंघम अगेन को जहा 43 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग मिली वहीं भूल भुलैया 3 ने 35 करोड़ रुपये पहले दिन ही कमा लिए थे। जिसके बाद पहले और दूसरे वीकेंड का भी फिल्मों को जबरदस्त फायदा पहुंचा है। यह भी पढ़ें- Lady Singham: रोहित शेट्टी ने कन्फर्म की अपनी अगली कॉप्स यूनिवर्स मूवी, सिंघम अगेन के बाद दीपिका पर चलाएंगे दाव

भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन दोनों ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो गई हैं। हालांकि जैसे जैसे समय गुजरता गया, कार्तिक की भूल भुलैया 2, सिघंम अगेन पर भारी पड़ती नजर आई हैं। अब यहां दोनों ही फिल्मों के 16वें दिन के बॉक्स ऑफिस पर एक नजर डालते हैं। जिसमें जमीन आसमान को अंतर नहीं है।

16वें दिन दोनों फिल्मों ने की इतनी कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 16वें दिन कार्तिक आर्यन स्टारर हॉरर कॉमेडी ने शनिवार को 4.75 करोड़ रुपये और अजय देवगन स्टारर कॉप्स यूनिवर्स की फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। दोनों फिल्में 1 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज हुईं और इन्हें फैंस से अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। दोनों फिल्मों की अच्छी कमाई से बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई हुई। भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन दोनों ही फिल्मों के मेकर्स कमाई से काफी खुश हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article