बॉक्स ऑफिस

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 8: आठवें दिन कार्तिक की मूवी ने किया इतना कलेक्शन, मालामाल हुए मेकर्स

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 8: कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी की फिल्म भूल भुलैया 3 को रिलीज हुए अब एक हफ्ता पूरा हो चुका है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स दिखने को मिल रहा है। यहां मूवी के आठवें दिन के कलेक्शन पर नजर डालते हैं।

Image

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Day 8 Prediction

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 8: दिवाली पर रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) को सोशल मीडिया पर फैंस के काफी मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर रोहित शेट्टी और अजय देवगन की सिंघम अगेन के साथ क्लैश भी देखने को मिला है। दोनों ही फिल्म ने कलेक्शन के मामले में अच्छी परफॉर्मेंस दी है, फिल्मों के रिव्यू चाहे कैसे भी देखने को मिले हैं, पर यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। अब जैसे-जैसे रिलीज का वक्त आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे ही इसके कलेक्शन में भी गिरावट देखने को मिल रही है। बॉक्स ऑफिस पर अपने दूसरे शुक्रवार को हॉरर कॉमेडी ने अच्छी कमाई की है। पहले जहां सिंघम अगेन, भूल भुलैया 3 से ज्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर रही थी, अब भूल भुलैया ने ही रोहित की मूवी को पीछे छोड़ दिया है। यह भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection 1 Week: कार्तिक आर्यन स्टारर ने दर्ज कराई 11% की गिरावट, सिंगल डिजिट में रही कमाई

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 8: सिंघम अगेन को छोड़ा पीछे

अनीस बज्मी की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने दूसरे शुक्रवार को 8.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। ट्रे़ड एनालिस्ट की रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म अब वीकेंड पर और भी ज्यादा कमाई कर सकती है। वही अब फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 167 करोड़ रुपये हो गया है।

मूवी को कार्तिक आर्यन की स्टारपॉवर का भी जबरदस्त फायदा मिल रहा है। मुंज्या और स्त्री 2 के बाद अब भूल भुलैया 3 भी हिट साबित हो गई है, जिससे यह साफ हो गया है कि हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। अब देखना होगा फिल्म दूसरे वीकेंड पर कैसा प्रदर्शन करती है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article