बॉक्स ऑफिस

Bhool Bhulaiyaa 3 Box office Collection: 12वें दिन भी कायम रहा कार्तिक आर्यन स्टारर का जलवा, 300 करोड़ी होने से बस इतने कदम है दूर

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 12: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाए हुए है। इस फिल्म की कहानी ने निर्माताओं को खुश कर दिया है। इस फिल्म ने मंगलवार के दिन भी करोड़ों रुपये में कमाई की है।

Image

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection 12

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 12: साल 2024 में दिवाली के खास मौके पर रिलीज हुई कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की हॉरर कॉमेडी मूवी 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर आज भी अपना दबदबा बनाया हुआ है। अनीस बज्मी ने कार्तिक आर्यन स्टारर का निर्देशन किया है। इस मूवी को ऑडियंस की ओर से खूब प्यार मिल रहा है। दूसरे वीकेंड में 200 करोड़ रुपये कमाने के बाद अब यह मूवी 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। आइए देखें 'भूल भुलैया 3' मंगलवार के दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही है।

कार्तिक आर्यन स्टारर 'भूल भुलैया 3' को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए 12 दिन पूरे हो गए हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक इस हॉरर कॉमेडी ने सोमवार के दिन 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरी ओर मंगलवार यानी 12वें दिन यह मूवी 4.25 करोड़ रुपये कमाने सफल रही है। भारी गिरावट देखने के बाद भी 'भूल भुलैया 3' ने कथित तौर पर 220 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 'भूल भुलैया 3' कार्तिक आर्यन के करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म साबित हुई है।

कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' के साथ रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी अजय देवगन की एक्शन थ्रिलर मूवी 'सिंघम अगेन' भी रिलीज हुई थी। जबरदस्त क्लैश के बाद भी दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा पार चुकी हैं। 'भूल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और राजपाल यादव सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article