साउथ स्टार यश ने कुछ देर पहले ही अनाउंस किया है कि वो अपनी मूवी 'टॉक्सिक' को 4 जून के दिन रिलीज नहीं करेंगे। 'टॉक्सिक' के पोस्टपोन होने के बाद 4 जून का वीकेंड खाली हो गया था, जिसे भरने के लिए वरुण धवन आगे आए हैं। वरुण धवन ने अनाउंस कर दिया है कि वो अपनी कॉमेडी मूवी 'है जवानी तो इश्क होना है' को 5 जून के दिन सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे। 'है जवानी तो इश्क होना है' के नए पोस्टर के साथ वरुण धवन ने अपने फैंस को ये खुशखबरी दी है। फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को वरुण धवन के पिता डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है। (ये भी पढ़ें: BREAKING: Yash की Toxic की रिलीज डेट फिर टली)
जाने-माने ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है, "टॉक्सिक की रिलीज डेट टलने के बाद एक नया डेवलेपमेंट हुआ है। है जवानी तो इश्क होना है अपनी ओरिजनर रिलीज डेट पर लौट आई है। अब ये मूवी 5 जून के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। है जवानी तो इश्क होना है पहले 5 जून के दिन ही रिलीज होने वाली थी, जो टॉक्सिक की वजह से अपनी रिलीज डेट छोड़कर 22 जून के लिए आगे बढ़ गई थी। हालांकि अब ये अपनी ओरिजनल रिलीज डेट पर लौट आई है। फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े दिखाई देंगे और इसे डेविड धवन ने बनाया है।" (ये भी पढ़ें: Raja Shivaji ने चंद घंटों में बेच डाले 40 हजार टिकिट, बम्पर ओपनिंग पक्की)
Bandar से होगी Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai की टक्कर
'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज डेट 5 जून के दिन शिफ्ट होने के बाद ये पक्का हो गया है कि इसकी टक्कर बॉबी देओल की 'बंदर' से होगी। अनुराग कश्यप और बॉबी देओल की क्रिटिकली अक्लेम्ड मूवी 'बंदर' की रिलीज डेट बीते दिनों ही उजागर की गई थी। इस फिल्म को दुनियाभर में काफी तारीफें मिली हैं। यह पहला मौका होगा जब बॉबी और वरुण बॉक्स ऑफिस पर आमने सामने होंगे। जहां 'बंदर' एक सीरियस टॉपिकल ड्रामा है तो वहीं वरुण की 'है जवानी तो इश्क होना है' एक कॉमेडी मूवी है। आप इन दोनों में से किसे देखने के लिए पहले थिएटर में जाएंगे? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
