Bandar Box office collection Day 5: अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनकर तैयार हुई बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) की फिल्म 'बंदर' (Bandar) को सिनेमाघरों में पहुंचे हुए 5 दिन हो गए हैं। फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से 'बंदर' को तारीफ मिलने के बाद भी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई करने में सफल नहीं रही है। बॉबी देओल की एक्टिंग ने भी फैन्स को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दिलचस्प बात यह है कि बॉबी देओल स्टारर 'बदंर' के 5वें दिन के कलेक्शन में थोड़ा उछाल देखने को मिला है, जिसे मेकर्स को थोड़ी राहत मिली है। तो चलिए देखते हैं यह मूवी कितने रुपये अब तक बटोर चुकी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: तमिल डायरेक्टर Bharathiraja का 84 की उम्र में हुआ निधन, शोक में डूबी साउथ इंडस्ट्री)
'बदंर' के कलेक्शन में आया उछाल
Sacnilk के मुताबिक बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन 33 लाख रुपये की कमाई की है। सोमवार को हुई 30 लाख की कमाई के मुकाबले 'बंदर' के कलेक्शन थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस मूवी ने 1 करोड़ रुपये की कमाई थी, जो इन 5 दिनों में सबसे ज्यादा रहा है। इसके साथ ही 'बंदर' की अब तक की कुल इंडिया ग्रॉस कमाई 3.63 करोड़ और कुल इंडिया नेट कमाई 3.08 करोड़ हो गई है। आने वाले दिनों में इसके कलेक्शन में ज्यादा बढ़ोतरी होती दिखाई नहीं दे रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: HJTIHH Box Office Day 5: मंगलवार को वरुण धवन स्टारर ने दिखाया दम, कमाए इतने करोड़)

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai
'है जवानी तो इश्क होना है' ये क्लैश हुई है 'बंदर'
5 जून के दिन बॉबी देओल की 'बंदर' के साथ वरुण धवन-मृणाल ठाकुर की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' रिलीज हुई है। दोनों फिल्मों के क्लैश से इनकी कमाई पर जो असर पड़ा है, वो साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। हालांकि 'बंदर' के मुकाबले 'है जवानी तो इश्क होना है' की कमाई ज्यादा रही है। यह मूवी दुनिया भर में 40 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करने में सफल रही है। आने वाले यह देखना दिलचस्प होगा कि इन दोनों ही फिल्मों का लाइफटाइम बिजनेस कितना रहने वाला है।
