Avatar Fire and Ash Box office Day 7: हॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय निर्देशक जेम्स कैमेरून (James Cameron) की फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' (Avatar: Fire and Ash) 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआत वीकेंड में इस मूवी की कमाई देखकर ऐसा लग रहा था कि यह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अलग ही रिकॉर्ड बनाने में सफल रहेगी। फर्स्ट वीकेंड के बाद 'अवतार: फायर एंड ऐश' की कमाई में बड़ी बढ़ोतरी नहीं देखी गई है। हैरानी की बात यह है कि 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी होने के बाद भी 'अवतार: फायर एंड ऐश' ने धांसू कमाई नहीं की। तो चलिए देखते हैं यह मूवी 7 दिनों के अंदर कितने करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही है।
100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'अवतार: फायर एंड ऐश'
हॉलीवुड की साइंस फिक्शन फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' (Avatar: Fire and Ash) ने गुरुवार के दिन 13.50 करोड़ रोये का कलेक्शन किया है। Sacnilk द्वारा ये आंकड़े साझा किए गए हैं। 7 दिनों के अंदर जेम्स कैमेरून की फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' ने 109.65 करोड़ रुपये की कमाई भारत में कर ली है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म एक हफ्ते में 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है। बुधवार को यह कलेक्शन 10.65 करोड़ रुपये था।
सैम वर्थिंगटन, जोई सल्डाना, सिगोरनी वीवर, स्टीफन लैंग और केट विंसलेट सहित कई एक्टर्स ने पिछली फिल्मों की तरह ही अपने किरदारों में वापसी की है। जेम्स कैमरून द्वारा निर्देशित इस फिल्म का बजट 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक बताया जा रहा है। उम्मीद की जा रही थी कि 'अवतार: फायर एंड ऐश' (Avatar: Fire and Ash) आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' पर अपना दबदबा बना सकती है लेकिन स्थिति एकदम विपरीत देखने को मिल रही है। 'धुरंधर' अभी भी बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचा रही है।
