बॉक्स ऑफिस

Avatar Fire And Ash Box Office Collection Day 4: 'धुरंधर' के सामने पस्त हुई 'अवतार 3', चौथे दिन कमाए इतने करोड़

Avatar Fire And Ash Box Office Collection Day 4: हॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'अवतार फायर एंड एश' ने सिनेमाघरों में धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हालांकि फिल्म भारत में 'धुरंधर' के सामने पस्त पड़ती दिखाई दे रही है। 'अवतार: फायर एंड एश' की कमाई में चौथे दिन ही काफी गिरावट देखने को मिली।

Image

फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब

Avatar Fire And Ash Box Office Collection Day 4: हॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'अवतार फायर एंड एश' ने सिनेमाघरों में अपने कदम जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जेम्स कैमरून के निर्देशन में तैयार हुई 'अवतार: फायर एंड एश' को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। वैश्विक स्तर पर 'अवतार: फायर एंड एश' की धुआंधार कमाई जारी है। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि भारत में 'धुरंधर' के सामने 'अवतार 3' की रफ्तार धीमी पड़ रही है। हॉलीवुड की ये चहीती फिल्म भारत में 'धुरंधर' के क्रेज के सामने टिकने में नाकाम दिख रही है। वहीं 'अवतार: फायर एंड एश' (Avatar Fire And Ash) की चौथे दिन की कमाई देखकर ही कहा जा सकता है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म पस्त पड़ने लगी है।

'अवतार: फायर एंड एश' (Avatar Fire And Ash) ने जहां डबल डिजिट के साथ भारत में धाकड़ ओपनिंग की थी। वहीं पहले सोमवार को ही 'अवतार 3' सिंगल डिजिट में सिमटती दिखाई दे रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'अवतार फायर एंड एश' की चौथे दिन केवल 8.5 करोड़ रुपये की ही कमाई हुई। वीकेंड के मुकाबले पहले सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट आई है। हालांकि अभी तक 'अवतार: फायर एंड एश' का कुल कॉलेक्शन 75.5 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

'अवतार 3' का रोजाना का कलेक्शन

बता दें कि फिल्म ने जहां पहले दिन 19 करोड़ रुपये के साथ अपना खाता खोला था तो वहीं दूसरे दिन t'अवतार: फायर एंड एश' (Avatar Fire And Ash) का कलेक्शन 22.5 करोड़ रुपये रहा। तीसरे दिन फिल्म के खाते में 25.75 करोड़ रुपये आए। खबरों की मानें तो 'अवतार: फायर एंड एश' के अंग्रेजी वर्जन के लिए सिनेमाघरों में 18.92 प्रतिशत की ऑक्युपेंसी दर्ज की, जो कि काफी कम है।

'अवतार: वे ऑफ वॉटर' ने भारत में पहले दिन से ही गर्दा उड़ाना शुरू कर दिया था। लेकिन उसके मुकाबले, 'अवतार: फायर एंड एश' (Avatar Fire And Ash) बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ती दिखाई दे रही है। मूवी को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि 'धुरंधर' के क्रेज का भी 'अवतार: फायर एंड एश' पर काफी असर पड़ा है। अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि ये मूवी भारत में कितना कलेक्शन कर पाती है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article