बॉक्स ऑफिस

Metro In Dino Collection Day 5: फैंस के दिलों में घर करने में फेल हुई अनुराग बसु की मूवी, 5 दिन में 50 करोड़ भी नहीं कमाए

Metro In Dino Collection Day 5: आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान स्टार मूवी मेट्रो इन दिनों चार दिन के अंदर ही थिएटर को टाटा-बाय बोलने वाली है। फिल्म का कलेक्शन देखकर लग रहा है कि ये इस हफ्ते के अंत तक सिनेमाघरों से हट जाएगी। आइए बताते हैं अबतक इसने कितने करोड़ कमाए

Image

( Book My Show)

Metro In Dino Collection Day 5: अनुराग बसु की रोमांटिक ड्रामा मूवी "मेट्रो इन दिनों" को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं। दर्शकों के दिल पर राज करने के इरादे से आई ये फिल्म अब कमाई के मामले में पिछड़ती जा रही है। फिल्म की स्टोरी और स्क्रीनिंग फैंस को पसंद तो आई लेकिन इसने दिल में घर करने में कोई कमी छोड़ दी। दर्शकों के अपने नजरिए है। जिसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर दिखाई दे रहा। फिल्म ने वीकेंड पर तो ठीक काम किया लेकिन अब वीक डेज में फिल्म का कलेक्शन कम होता जा रहा है। आइए जानते हैं 5 दिन में कितना हुआ मेट्रो इन दिनों का कलेक्शन

अनुराग बसु ( Anurag Basu) अपने फैंस के लिए कल्ट क्लासिक मूवी "लाइफ इन ए मेट्रो" का दूसरा पार्ट "मेट्रो इन दिनों" लेकर आए हैं। फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को एक अच्छी शुरुआत की थी और 3.25 करोड़ की कमाई की थी। फिर वीकेंड पर लोग ने इसे देखा और इसकी कमाई में उछाल आया। लेकिन मंडे तक आते-आते फिल्म की हालत पतली हो गई। हाल यह है कि फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो गए और 5 वें दिन इसने केवल 2.9 करोड़ कलेक्शन किया। जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 22.15 करोड़ हो गया है।

भूल चूक माफ से भी रही पीछे

बात करें पिछले महीने रिलीज हुई फिल्म भूल चूक माफ की तो उसने भी 5 वें दिन थिएटर में 4 करोड़ से ज्यादा कमाए थे। मेट्रो इन दिनों तो इस फिल्म का मुकाबला नहीं कर पाई। आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी , नीना गुप्ता , अनुपम खेर जैसी मल्टीस्टार कास्ट होने के बावजूद भी फिल्म लोगों पर खास असर नहीं छोड़ पाई

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article