बॉक्स ऑफिस

Sam Bahadur Box Office Day 15: एनिमल के आगे विक्की की फिल्म ने मारी दहाड़, 100 करोड़ के लिए भरी उड़ान

Sam Bahadur Box Office Collection Day 15: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर', 'एनिमल' के साथ रिलीज होकर भी पर्दे पर तगड़ी कमाई कर रही है। फिल्म ने बीते दिन भी अच्छा-खासा कलेक्शन किया, जिससे मूवी की कुल कमाई में इजाफा हुआ।

Image

'एनिमल' के आगे विक्की की 'सैम बहादुर' ने भरी हुंकार

Sam Bahadur Box Office Collection Day 15: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' को रिलीज हुए 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी मूवी का जलवा बॉक्स ऑफिस पर जारी है। 'सैम बहादुर' (Sam Bahadur) मूवी रणबीर कपूर की 'एनिमल' के साथ रिलीज हुई थी, इसके बाद भी फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। मूवी न केवल 'एनिमल' के आगे डटकर खड़ी हुई है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई भी कर रही है। बीते दिन भी विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की मूवी ने अपने खाते में अच्छे खासे रुपये बटोरे।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' (Sam Bahadur) ने रिलीज के 15वें दिन 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ऐसे में फिल्म की कुल कमाई 66.85 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। बता दें कि मूवी ने पहले दिन 6 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी। खास बात तो यह है कि 'एनिमल' के क्रेज के बीच भी सैम बहादुर 66 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर गई। ऐसे में कहा जा सकता है कि मूवी 100 करोड़ रुपये की खातिर उड़ान भरने के लिए तैयार है।

'सैम बहादुर' (Sam Bahadur) फिल्म में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने भारतीय सैनिक सैम मानेकशॉ की भूमिका अदा की थी। उनके अलावा मूवी में सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख, नीरज काबी, एडवर्ड सोनेनब्लिक और मौहम्मद जीशान अय्यूब जैसे सितारों ने भी अहम भूमिका निभाई थी। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी 'सैम बहादुर' में विक्की कौशल की एक्टिंग देखने लायक रही। आम लोगों के साथ-साथ फिल्म समीक्षक भी विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' की तारीफ करते दिखे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article