बॉलीवुड

SS Rajamouli की 'Varanasi' से Mahesh Babu का लुक लीक! फैन्स ने की रणबीर कपूर से तुलना

Mahesh Babu's Lord Ram Look Leaked From Varanasi: साउथ एक्टर महेश बाबू की फिल्म 'वाराणसी' से भगवान राम के अवतार में उनका लुक लीक हो गया है, जिसकी तुलना रणबीर कपूर से हो रही है।

Image

'वाराणसी' में राम बने महेश बाबू के लुक से हुई रणबीर कपूर की तुलना

Mahesh Babu's Lord Ram Look Leaked From Varanasi: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) काफी लंबे समय से एसएस राजामौली की नई फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस मूवी को देखने के लिए फैन्स इंतजार भी कर रहे हैं। फैन्स को बेताब 'वाराणसी' को देखने की बेताब और बढ़ गई है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इंटरनेट पर इस समय महेश बाबू की एक फोटो सामने आई है, जिसमें वो भगवान राम की भूमिका नजर आ रहे हैं। यह फोटो कथित तौर पर फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग से क्लिक की गई है। इसमें महेश बाबू पीले-सफरन रंग के कपड़ों में नजर आ रहे हैं, जो राम के वनवास के समय जैसे लगते हैं। यह फोटो 'वाराणसी' के सेट की है, इस बात की पुष्टि अभी तक हुई नहीं है। कुछ लोग कह रहे हैं यह लीक हुई तस्वीर है, तो कुछ का मानना है कि यह फैन-मेड या AI वाली हो सकती है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Satluj' के हटाए जाने पर Diljit Dosanjh ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'फिल्म का हश्र जसवंत सिंह खालरा जैसा ही...')

रणबीर कपूर से हुई महेश बाबू की तुलना

महेश बाबू की इस फोटो के सोशल मीडिया पर वायरल होने से चर्चा इसलिए भी तेज हो गई क्योंकि अभिनेता के भगवान राम वाले लुक से रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण पार्ट 1' वाले लुक से तुलना कर रहे हैं। फिल्म 'वाराणसी' को एसएस राजामौली डायरेक्ट कर रहे हैं। रेडिट पर इस इमेज को लेकर कोइमोई की रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया गया था। पोर्टल का कैप्शन था - 'वाराणसी से महेश बाबू का लॉर्ड राम लुक इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।' इमेज में ऐसा लग रहा था कि अभिनेता शूटिंग के बीच में हैं। एक यूजर ने लिखा, 'नमित और रणबीर को तैयार रहना चाहिए। कहीं एसएसआर 10 मिनट में पूरी रामायण फिल्म को ओवरशैडो न कर दे, जैसा उसने टीजर में किया था।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: होम्बले फिल्म्स संग Hrithik Roshan की फिल्म को डायरेक्ट नहीं करेंगे Parasuram Petla !! खबरें निकलीं गलत)

इस फिल्म में महेश बाबू के अलावा प्रियंका चोपड़ा भी हैं। यह उनकी भारतीय सिनेमा में वापसी है। प्रिथ्वीराज सुकुमारन इस मूवी में खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। कई वायरल थ्योरी कह रही हैं कि वे कुंभकरण के रोल में दिखाई दे सकते हैं। हालांकि इस बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है। फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article