'Alpha' Advance Booking: शिव रवैल के निर्देशन में बनी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी (Sharvari) की नई स्पाई थ्रिलर 'ऐल्फा' (Alpha) 3 जुलाई को रिलीज होने वाली है। ट्रेलर को मिले रिस्पांस के बाद दर्शक भी 'ऐल्फा' की रिलीज का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फैंस फिल्म के बड़े स्केल, एक्शन सीन्स और रोचक कहानी की खूब तारीफ कर रहे हैं। रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, फिल्म सिनेमा प्रेमियों और ट्रेड में लगातार छाई हुई है। मेकर्स ने टिकट खिड़की पर इसकी एडवांस बुकिंग भी ओपन कर दी है। एडवांस बुकिंग खुलने से फिल्म को देखने का जोश लोगों के अंदर और बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि 'ऐल्फा' ओपनिंग डे पर करोड़ों रुपये छापने में सफल रहने वाली है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Ramayana Scene Leaked: रिलीज से पहले रणबीर कपूर की 'रामायण' का सीन हुआ लीक, मेकर्स के फूले हाथ-पांव)
'ऐल्फा' की एडवांस बुकिंग देख ट्रेड भी हुआ हैरान
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'ऐल्फा' के प्री-रिलीज कलेक्शन में महाराष्ट्र टॉप पर है। महाराष्ट्र में यह मूवी 34.76 लाख (ब्लॉक सीट्स सहित) का कलेक्शन करने में सफल रही है। दिल्ली में यह कमाई 34.35 लाख रुपये रही है। गुजरात ने 10.66 लाख जोड़े हैं। इन आंकड़ों को देखने के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म ओपनिंग डे पर 7 से 8 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में कामयाब रहने वाली है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Welcome to the Jungle Box office: अक्षय कुमार स्टारर ने 100 करोड़ के क्लब में ली एंट्री, इतना हुआ कलेक्शन)

'Alpha'
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'ऐल्फा' की पहले दिन की कमाई पर ट्रेड एक्सपर्ट्स भी नजर बनाए हुए हैं। खास बात यह है कि इस एक्शन फिल्म में महिलाओं को मुख्य भूमिका दी गई है। शिव रावैल पहली बार डायरेक्टर बने हैं। यह फिल्म यश राज फिल्म्स ने बनाई है। इसमें बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह भी टिकट खिड़की पर शानदार एडवांस बुक दर्ज करा रही है। जब फिल्म थिएटर में लगेगी तो लोग देखेंगे कि दर्शक इसे कैसे पसंद करते हैं।
