Ramayana Scene Leaked: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की नई फिल्म 'रामायण' के पहले पार्ट का इंतजार हर कोई बड़ी बेसब्री से कर रहा है। फैन्स रणबीर कपूर को पहली बार बड़े परदे पर भगवान की भूमिका में देखने को उत्साहित हैं। इस समय इंटरनेट पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो ने इंटरनेट पर इसलिए खलबली मचा दी है क्योंकि यह रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 1' (Ramayana: Part 1) की क्लिप है, जो अब लीक हो गई है। इस वीडियो में रणबीर कपूर को एक राक्षस से लड़ते हुए देखा जा रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Welcome to the Jungle Box office: अक्षय कुमार स्टारर ने 100 करोड़ के क्लब में ली एंट्री, इतना हुआ कलेक्शन)
'रामायण' का सीन हुआ लीक
एक्स पर कई यूजर्स का कहना है कि यह लीक हुआ वीडियो ट्रेलर का हिस्सा है, जो हाल ही में CinemaCon इवेंट में दिखाया गया था। ट्रेलर रिलीज से पहले इस लीक वीडियो के सामने के बाद फैंस काफी निराश हैं। लोग लीक की निंदा कर रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभी तक 'रामायण' के डायरेक्टर नितेश तिवारी की टीम ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: क्रिस्टोफर नोलन की 'The Odyssey' से हुई तुलना पर 'Ramayana' की टीम ने तोड़ी चुप्पी, कहा, 'अगर लोगों को ये चीजें...')
मेकर्स ने 2 अप्रैल यानी हनुमान जयंती पर 'रामायण' का टीजर जारी किया था। इस टीजर से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक भी सामने आया था, जिसे देखकर लोगों ने जमकर तारीफ भी की थी। इस टीजर में लंकापति रावण के रूप में साउथ सुपरस्टार यश की एक झलक भी देखने को मिली थी, जिसने फैन्स का ध्यान खींचा था। दर्शक टीजर में इस्तेमाल हुए VFX से काफी इम्प्रेस हुए थे। इस मूवी में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म में सई पल्लवी को माता सीता, रवि दुबे की लक्षमण और सनी देओल को रामभक्त हनुमान के किरदार में देखा जाएगा।
