Akhanda 2 Box Office Collection Day 3: साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता नंदामुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) की फिल्म 'अखंडा 2: थंडावम' (Akhanda 2: Thandavam) को मेकर्स ने 12 दिसंबर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया था। इस मूवी को बड़े परदे पर देखने के फैन्स भी बेताब थे। फिल्म को शुरुआत से ही दर्शकों का भरपूर समर्थन मिला है। फैन्स की ओर से मिल रहे भरपूर की बदोलत फिल्म 'अखंडा 2' बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन को दर्शाते हुए धांसू कमाई कर रही है। 'धुरंधर' का कब्जा होने के बाद भी नंदामुरी बालकृष्ण की फिल्म 'अखंडा 2: थंडावम' ने रविवार के दिन डबल डिजिट में कमाई की है। आइए देखें तीन दिनों में यह मूवी कितने करोड़ रुपये कारोबार करने में सफल रही है।
डबल डिजिट में रही 'अखंडा 2' की कमाई
Sacnilk के अनुसार बोयापति श्रीनु के डायरेक्शन में बनकर तैयार हुई नंदामुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) की फिल्म 'अखंडा 2' ने अपने तीसरे दिन यानी रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ रुपये बिजनेस किया। इसके साथ ही तीन दिनों में इस मूवी का टोटल कलेक्शन 61 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस मूवी ने रिलीज के दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग ली थी। शनिवार को कमाई में मामूली गिरावट आई लेकिन रविवार को यह स्थिर रही।
नंदामुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) की फिल्म 'अखंडा 2: थंडावम' (Akhanda 2: Thandavam) को बॉक्स ऑफिस पर इस समय रणवीर सिंह की सुपरहिट मूवी 'धुरंधर' से कड़ी टक्कर मिल रही है। नंदामुरी बालकृष्ण की एक्टिंग दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही है। इस फिल्म में संयुक्ता मेनन, आधी पिनीसेट्टी, हर्षाली मल्होत्रा, कबीर दुहान सिंह और सस्वता चटर्जी जैसे कलाकार भी हैं, जो अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
